- एसपी ने चलाया विशेष अभियान
- वाहन चालकों को दी हिदायत
- हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाना जरूरी
सारनी। वाहन दुर्घटनाओ में जान माल के नुकसान को बचाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। वाहन चलाने में सभी प्रकार की सावधानियां बरतने की जरूरत है। वाहन चलाने में हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अति आवश्यक है। अधिकांश लोग अनदेखी करते हैं। जिसके चलते दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। टीआई रत्नाकर हिंग्वे ने कहा कि पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद ने एक्सीडेंट में जानमाल की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया है। रविवार को एडिशनल एसपी नीरज सोनी के निर्देशन एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन तथा टीआई रत्नाकर हिंग्वे के नेतृत्व में एएसआई रामगोपाल बाथरे, प्रधान आरक्षक पूनम तिवारी, देवेंद्र प्रजापति ने पुलिस टीम के साथ सारनी शहर के सार्वजनिक स्थानों एवं साप्ताहिक बाजार में वाहन चालकों में जागरूकता के टिप्स दिये हैं। साप्ताहिक बाज़ार में एएसआई श्री बाथरे एवं पूनम तिवारी ने वाहन चालको को रोककर एक्सीडेंट से बचाव के बारे में जानकारी दी है। पूनम तिवारी ने कहा कि सावधानी बरतने से दुर्घटना को रोका जा सकता है। वाहनों को चलाते समय नियमो का पालन करना जरूरी है। एक्सीडेंट की घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। टीआई श्री हिंग्वे ने कहा कि पुलिस प्रशासन समय समय पर चलानी कार्यवाही भी करती है। इसके बावजूद भी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग बहुत कम रहे हैं। इतना ही नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने को दे देते हैं। इसी वज़ह से दुर्घटनाए हो रही है। एसडीओपी श्री जैन ने कहा कि एक्सीडेंट रोकने के जागरूक होंना जरूरी है। वाहन चलाने में सभी प्रकार की सावधानी रखने की अपील की है।
+ There are no comments
Add yours