टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुँचे मुख्यमंत्री के सलाहकार

Estimated read time 0 min read

घोड़ाडोंगरी। नगर में पिछले पन्द्रह दिनों से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच मंगलवार को खेला गया|पहले सेमीफ़ाइनल में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सलाहकार और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त शिव चौबे थे। शिव चौबे के साथ भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक उइके,जिला भाजपा होशंगाबाद के कोषाध्यक्ष सुनील राठौर मौजूद थे इस अवसर पर शिव चौबे ने दोनों टीमो के खिलाड़ीयो से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला अफजाई किया साथ ही आयोजन समिति को सफल आयोजन करवाने के लिए बधाई भी दी। इस अवसर पर शिव चौबे का   समिति के संरक्षक समीर पाठक, समिति के दीपक धोटे, नरेंद्र चौकसे,लक्की इवने ,वासु प्रधान,हितेश चौकीकर,बड़ू ठाकुर,रोहित चौहान,ने स्वागत किया|

More From Author

+ There are no comments

Add yours