टीका आपका सुरक्षा घेरा है इसे जरूर लगवाएं

Estimated read time 0 min read
  • कलेक्टर  अमनबीर सिंह बैंस ने कोविड के टीके का लगवाया दूसरा डोज

बैतूल। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने रविवार दिनांक 25 अप्रैल 2021 को जिला अस्पताल बैतूल में कोविड के टीके का दूसरा डोज लगवाया। कलेक्टर बैंस ने कहा कि पात्र नागरिकों को कोविड का टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए और टीकाकरण अभियान में अनिवार्य रूप से भाग लेना चाहिए। टीका आपका सुरक्षा घेरा है, इससे आप स्वयं का भी बचाव करें और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में योगदान दें। टीकाकरण के बाद भी कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन जारी रखें। उन्होंने आमजन से अपील की है कि कोविड टीकाकरण के बारे में किसी प्रकार का भ्रम या संदेह ना पालें, यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours