जेनको में उच्च पद का चालू प्रभार दिए जाने पीईईए ने प्रमुख सचिव एवं प्रबंध संचालक को लिखा स्मरण पत्र

Estimated read time 0 min read

सारनी। पॉवर इंजीनियर्स एवं एम्प्लाईज एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार मिश्रा ने स्मरण पत्र प्रेषित कर प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक को कंपनी के सहायक अभियंताओं को कंपनी के मुख्य अभियंता (मा.संसा.एवं प्रशा.) जबलपुर मुख्यालय से कार्यपालन अभियंता का चालू प्रभार,कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता का चालू प्रभार एवं विद्युत गृहों से संयंत्र सहायको को वरिष्ठ संयंत्र सहायक के पद का चालू प्रभार दिए जाने के लिए पुनः निवेदन किया है।पीईईए के प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सरिआम ने बताया कि सहायक अभियंताओं को नियुक्त हुए 15 वर्षो से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है, तथा कनिष्ठ अभियंताओं को कंपनी में नियुक्त हुए 13 वर्षो से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है,लेकिन आज दिनांक तक उन्हें उच्च पद का चालू प्रभार कंपनी के मुख्यअभियंता(मा.संसा.एवं प्रशा.), जबलपुर मुख्यालय से नही दिया गया है, उसी प्रकार कंपनी के संयत्र सहायको को भी विद्युत गृह से वरिष्ठ संयंत्र सहायक के पद का चालू प्रभार नही दिया गया है। पत्र में लेख किया गया है कि कंपनी कैडर के साथ हमेशा से ही भेदभाव एवं अन्याय होता रहा है। संगठन ने लेख किया है कि, विगत वर्ष फरवरी में संगठन ने एक माह से अधिक समय तक आंदोलन,धरना एवं भूख हड़ताल तक किया,संगठन की कंपनी प्रबंधन तथा शासन के साथ चर्चा भी हुई,उसके उपरांत म ऊर्जा मंत्री एवं विभाग के साथ भी कई बैठकें सम्पन्न हुई तथा संगठन को इस मामले के समाधान के लिए हमेशा आश्वासन भी मिला।लेकिन अभी तक इस मामले का निराकरण नही हो पाया। संगठन ने अंत मे यह लेख किया है कि शीघ्र कंपनी के सहायक अभियंताओं एवं कनिष्ठ अभियंताओं को क्रमशः कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता का चालू प्रभार कंपनी के मुख्य अभियंता(मा.संसा.एवं प्रशा.), जबलपुर मुख्यालय से एवं संयत्र सहायको का विद्युत गृहों से वरिष्ठ संयत्र सहायक के पद का चालू  प्रभार के आदेश प्रसारित किए जाय, अन्यथा जेनको कंपनी प्रबंधन के प्रति कंपनी कैडर कार्मिकों का अविश्वाश औद्योगिक अशांति का कारण बन सकती है। जिसकी संपूर्ण जवाबदेही कुछ अधिकारी और प्रदेश सरकार की होगी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours