बैतूल। कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस की अध्यक्षता में सोमवार को जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक आमला डॉ.योगेश पंडाग्रे, ग्रुप के सदस्य श्री मोहन नागर, श्री अरूण गोठी, श्री ब्रजआशीष पांडे, श्री बंटी मोटवानी, श्री मनोज भार्गव, श्री धीरज हिराणी, श्री मंजित सिंह साहनी, श्री अभिषेक खंडेलवाल, श्री बिट्टू बोथरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में ग्रुप द्वारा आगामी कार्यों के संबंध में रणनीति बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही नगर के पुनर्घनत्वीकरण के तहत प्रस्तावित किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिलाष मिश्र, अपर कलेक्टर श्री जेपी सचान, सीएमएचओ डॉ. ए.के. तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित
+ There are no comments
Add yours