जनता कफ्र्यू को लेकर किया जागरूक

Estimated read time 0 min read

मुलताई। रविवार 22 मार्च को जनता कफ्र्यू के दौरान लोगों को घर में रहने तथा घर से नही निकलने की अपील नगर के जागरूक युवाओं द्वारा अनुसया सेवा संगठन के माध्यम से की गई। शनिवार सुबह से ही संगठन के सदस्यों द्वारा मुंह पर मास्क लगाकर नगर के चौक चौराहों से गुजर रहे लोगों सहित दुकानदारों से निवेदन किया गया कि वे रविवार अपने घरों में परिवार के साथ रहकर जनता कफ्र्यू को सफल बनाएं ताकि कोरोना वायरस से निपटा जा सके। युवाओं ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति गंभीर हो सकती है इसलिए इसे फैलने से रोकने के लिए भीड़ वाली जगह पर नहीं जाए पूरी सावधानी, सर्तकता एवं सुरक्षा बरतें। अपने हाथों की हर थोड़ी देर में सफाई करें साथ ही मुंह पर मास्क लगाए ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचा जा सके। संगठन के कृष्णा साहू, दिलीप साहू दियावार, दिपेश छिपने, कपिल साहू, गुलशन वाघमारे, सोनू साहू, रोहित देशमुख तथा जगदीश साहू सहित अन्य युवकों ने बताया कि कोरोना वायरस घर से बाहर निकलने पर ही फैलता है इसलिए सभी घरों में सुरक्ष्ति रहें। युवाओं ने बताया कि सरकार द्वारा एक दिन के जनता कफ्र्यू की घोषणा की गई है ताकि सुबह से लेकर रात तक सभी अपने घरों में ही रहें तथा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में सहयोग प्रदान करें। युवाओं ने लोगों को बताया कि सावधानी में ही सुरक्षा है इसलिए शासन द्वारा कोरोना वायरस के लिए बताई जा रही सतर्कता का पूर्ण रूप से पालन करें जिससे इसे फैलने से रोका जा सकता है। युवाओं के आव्हान पर नगरवासियों ने भी जनता कफ्र्यू के दौरान पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours