सारनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान जी ने वर्ष 2019.20 के लिये प्रदेश के समस्त जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके बैंक खातों में स्वीकृत रूपये 451 करोड की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से डाली। इस अवसर पर आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री श्री चैहान से प्रत्येक जिले के विधायक, कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, दो-दो हितग्राहियों से चर्चा भी की। चर्चा में आमला विधायक डाॅ.योगेश पण्डाग्रे ने बैतूल जिले के अंतर्गत विधानसभा आमला के दो लाभांवित हितग्राहियों श्री मुनेश इवने और युवराज उइके की चर्चा मुख्यमंत्री जी से करवाई जिसमें दोनो ही हितग्राहियों द्वारा मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद प्रेषित किया गया। डाॅ. पण्डाग्रे विधानसभा क्षेत्र आमला में प्रधानमंत्री आवास योजना के वर्ष 2019.20 के 1452 स्वीकृत प्रकरणो के अतिरिक्त 715 और प्रकरण इस प्रकार कुल 2167 प्रकरणों को स्वीकृत करने के लिये माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार माना।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आमला विघायक व हितग्राहियों से चर्चा की
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours