सारणी। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि भाजपा के पूर्व जिला मंत्री विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा ,भाजपा वरिष्ठ नेता जी पी सिंह ,युवा मोर्चा के पुर्व जिला उपाध्यक्ष नन्हे सिंह ,मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे ,किशोर बर्दे ,की मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किया गया। समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिला मंत्री विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने कहा कि जन आर्दश स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई फुटबॉल ग्राउंड मैं आज पंडित जी की पुण्यतिथि वार्ड क्रमांक 18 के बूथ क्रमांक 72 में सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में समर्पण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ।पंडित जी सदैव भारत के जनमानस के प्रेरणा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष हैं, उनके विचारों से आज एक छोटी से अंकुरित बीज भाजपा विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ी है, जिन की शाखाएं आज वर्तमान समय के सभी भाज के कार्यकर्ता है। हम सभी को पंडित जी के विचारों को अनुसरण करना चाहिए ।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जी पी सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी हमारी खुद की पार्टी के लिए आर्थिक निधि का संग्रहण कर स्वयं पार्टी चलाते हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के संग्रहित राशि जो आज के दिन हम समर्पित समर्पित करते हैं उसे चलता है। इस अवसर पर सुधा चंद्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश डेहरिया ,योगेश बर्दे ,खुशीलाल पवार ,लक्ष्मण साहू ,सुभाष सिंह ,संजय प्रजापति ,महेंद्र पवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours