चौथे सप्ताह भी चला सतपुड़ा डेम से चाइनीस झालर साफ करने का अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं ने किया श्रमदान

Estimated read time 0 min read
  • एक सप्ताह में डेम से निकाला 90 ट्रॉली खरपतवार

सारनी। सतपुड़ा जलाशय स्वच्छता अभियान लगातार चौथे सप्ताह भी जारी रहा। रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं,स्थानीय मछुआरों के अलावा स्कूली छात्र छात्राओं ने श्रमदान किया। पी एल एस स्कूल के हायर सेकेंडरी के तकरीबन 50 छात्र छात्राओं शिक्षकों एवं संचालन समिति के सदस्यों ने 2 घण्टे तक श्रमदान किया। मछुआरा दल, पीएलएस स्कूल के छात्र एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं श्रमदानियों ने 20 ट्राली मलवा डेम से बाहर निकाला। भारत भारती आवासीय विद्यालय के सचिव एवं जल प्रहरी मोहन नागर की पहल पर सतपुड़ा जलाशय स्वच्छता अभियान पिछले 21 फरवरी को जन सहयोग से प्रारंभ किया गया था । यह अभियान लगातार जारी है।

इस अभियान में आम नागरिकों एवं पूरे जिले भर के सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। स्थानीय मछुआरा समाज के लोग अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। मछुआरा समिति के 25 सदस्य प्रति दिन डेम की सफाई कर रहे हैं जिनके लिए पारिश्रमिक की व्यवस्था जन सहयोग से किया जा रहा है। सभी सामाजिक संगठनों और मछुवारा समितियों के साझा प्रयास से पिछले एक सप्ताह में 90 ट्रॉली मलवा जलाशय से बाहर निकाला जा चुका है। रविवार को पीएलएस स्कूल के संचालक लोकेश सोनी,कुनबी समाज के विश्वनाथ बारस्कर,संस्कार भारती के प्रांत महामंत्री मोतीलाल कुशवाहा,पूर्व सैनिक संघ के राजेश भदौरिया सहित कई गण्यमान्य नागरिक , सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं काफी संख्या में छत्राओं ने भी श्रमदान में हिस्सा लिया।

छात्र प्रति सप्ताह करेंगे श्रमदान

सतपुड़ा जलाशय स्वच्छता अभियान स्थानीय संस्थाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। रविवार को अभियान में हिस्सा लेने पहुँचे पीएलएस स्कूल के संचालक लोकेश सोनी ने कहा कि हमारी संस्था इस अभियान में भरपूर सहयोग करेगी। प्रति सप्ताह 50 छात्र छात्राएं एवं शिक्षक अभियान में शामिल होकर अपना सहयोग प्रदान करेंगे। अभियान के प्रमुख मोहन नागर ने सभी श्रमदानियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर इस अभियान से जुड़े रहने की अपील की। इस अवसर पर कमलेश सिंह , रंजीत सिंह,भीमबहादुर थापा, मोहन मोरे,सुधा चन्द्रा,प्रकाश शिवहरे, अरुण मकोड़े, अमित गुप्ता, गजानन्द रघुवंशी,अशोक पचौरिया सहित कई लोग मौजूद थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours