चिचोली मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई

Estimated read time 0 min read

चिचोली। प्रखर राष्ट्रवादी अंत्योदय एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीन दयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। भाजपाइयों ने इस दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। नगर मंडल अध्यक्ष उमेश पेठे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल जनपद पंचायत परिसर में लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।मानव को मानव से परिचित कराया था पंडित जी ने इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शकर चढोकार ने कहा, पं. दीनदयाल उपाध्याय ने मानव को मानव से परिचित कराया। इस मौके इसी क्रम में सभी बुथ अध्यक्षों के नेतृत्व में बूथों पर भी पं. दीन दयाल उपाध्याय को नमन किया गया। इस मौके मंडल अध्यक्ष उमेश पेठे जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चढोकार मंडल महामंत्री अमन सिह  पटेल,सुखदेव धुर्वे , संजय आवलेकर, मुकेश मालवीय, दिलीप यादव ,दिलीप यादव,गोलुदेशमुख , महिला मंडल मोर्चा अध्यक्ष रानी गुप्ता, नरेश कहार युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित वर्मा, पार्षद रामस्वरूप, अमित देशपांडे, अमित यादव, शेष यादव,अमन आंवलेकर, पंकज जैन,राम गोस्वामी, राजपाल खोबरें, पवन खरे आदि शामिल हुए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours