चार वार्डों में नपाध्यक्ष ने किया 24 लाख 47 हजार के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन

Estimated read time 1 min read

बैतूल/सारनी। नगरीय निकाय सारनी के वार्डो में विकास कार्यो को लेकर नपाध्यक्ष आशा भारती ने 24 लाख 47 हजार के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नपाध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती द्वारा वार्ड क्रमांक 36 में छतरपुर रोड के किनारे 3,28,000 रूपये की लागत से नाली निर्माण एवं मदर्स ग्लोरी स्कूल के सामने 3,64,000 रुपये की लागत से पेविंग ब्लाक निर्माण, वार्ड क्रमांक 29 में 4,68,000 रुपये की लागत से पेविंग ब्लाक निर्माण, वार्ड क्रमांक 30 जैरी चौक में 6,97,000 रुपये की लागत से पेविंग ब्लॉक निर्माण, जबकि वार्ड क्रमांक 11 में SBI रोड के किनारे 5,90,000 की लागत से पेविंग ब्लॉक निर्माण का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन के दौरान नपाध्यक्ष आशा महेंद्र भारती द्वारा समस्त ठेकेदारो को गुणवत्तापूर्वक और इंजीनियर एवं समयपाल को गुणवत्ता सम्बंधी और सतत निगरानी के निर्देश दिए गए, साथ ही वार्डवासियो से कार्य में गुणवत्ता की किसी भी प्रकार की कमी लगने पर तत्काल सुचना प्रदान करने की अपील की गयी। इस अवसर पर नपाध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भगवान जावरे, वार्ड पार्षद दशरथ सिंह जाट, संतोष देशमुख, सुखदेव बबलू वामनकर, अजय साकरे बग्गा, शांतिलाल पाल, राहुल पाटिल, रेवाशंकर मगरदे, राजू एरोलु, पूर्व पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष महेंद्र भारती, विक्की सिंह, मो.ताहिर अंसारी, राजेश डोईफोडे, गोकुल प्रसाद गोहे, शेर सिंह परमार, रमेश अमरूते, मो.मुश्ताक़ कादरी, राजू माने, कामदेव मंडल, नपा उपयंत्री रविन्द्र वराठे, समयपाल सुनील सहारे, प्रवीण सोनी सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours