घोड़ाडोंगरी फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वाधान से लगातार पांचवी वर्ष हुआ टूर्नामेंट का शुभारंभ

Estimated read time 0 min read

घोड़ाडोंगरी। नगर घोड़ाडोंगरी के सतपुड़ा खेल मैदान में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में लगातार पांचवें वर्ष टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय के हाथों प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया गया साथ ही अतिथियों के द्वारा फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया गया फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, संरक्षक समीर पाठक, तीर्थराज माथनकर, राकेश अरोरा, रूपेश साहू ने आए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत गावंडे मारुति राव सोनारे, घोड़ाडोंगरी चौकी प्रभारी रवि शाक्य, आशीष अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, नारायण मालवीय उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि पिछली बार की इनामी राशि को बढ़ाकर इस बार प्रथम पुरस्कार 51000 एवं ट्रॉफी वही उपविजेता को 25000 एवं ट्रॉफी दिया जाएगा।
टूर्नामेंट में टीम का प्रवेश शुल्क 15 सो रुपए रखा गया है।
पहले दिन दो मुकाबले खेले गए जिसमें पहला मुकाबलापुकी इलेवन शोभापुर  विरुद्ध केएफसी बगडोना के बीच हुआ जिसमें पुकी इलेवन विजेता रही मैच के मेन ऑफ द मैच तौसीफ रहे।
वही दूसरा मैच एमसीसी घोड़ाडोंगरी विरुद्ध आईएफसीए सारनी के बीच हुआ जिसमें एमसीसी घोड़ाडोंगरी विजय रही मैच के मेन ऑफ द मैच आदित्य तेम्रावाल रहे
टूर्नामेंट को बेहतरीन ढंग से संचालित करने में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब समिति के आनंद अग्रवाल, समीर पाठक, रूपेश साहू, तीर्थराज माथनकर, अरविंद गायकवाड, दीपक धोटे, कपूर वर्मा, दिनेश अतुलकर, संजय पवार, प्रशांत उइके, अमरज्योति चंदेलकर, राजा खान,लक्ष्मीनारायण युवने, मनीष टोनी राजपूत का बेहतरीन योगदान रहा।
फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब समिति की ओर से सारणी से आई आईएफसीए टीम को 2100 रुपये की नगद राशि खेल को प्रोत्साहन के रूप में उपहार स्वरूप भेंट की गयी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours