घर के सामने आम के पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग का शव

Estimated read time 0 min read
  • शोभापुर वार्ड नंबर 30 गणेश चौक का मामला

सारनी। डब्ल्यूसीएल के एलसीएच आवास में लगे आम के पेड़ पर 67 वर्ष बुजुर्ग का शव लटका मिलने से गणेश चौक शोभापुर में सनसनी मच गई। सूचना पर पाथाखेड़ा पुलिस पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी भेजा। मौके पर टीआई रत्नाकर हिंग्वे, चौकी प्रभारी रवि शाक्य ने पहुँचकर पेड़ पर लटकी मिली बॉडी और आसपास जांच की। वहीं एएसआई परतेती द्वारा मौके पर पंचनामा बनाया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 67 वर्षीय कन्हैयालाल नरवरे ( कुम्हार) का शव गणेश चौक शोभापुर के एलसीएच आवास के सामने लगे आम के पेड़ पर लटका मिला। फांसी का फंदा केबल तार का था। जिसे पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है। वहीं शव के पास बांस की सीढ़ी मिली है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है। जैसे सीढ़ी पर चढ़कर बुजुर्ग ने फंदा गले मे डालकर झूल गया होगा। वहीं आम के पेड़ पर 67 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा चढ़कर फंदा बनाना और फिर उससे झूल जाना जैसी कई बात संदेह को जन्म दे रही है। पुलिस भी इस केस को आत्महत्या से जोड़कर कम ही देख रही है। मामला संदेहास्पद होने की वजह से खुद टीआई रत्नाकर हिंग्वे और चौकी प्रभारी रवि शाक्य शव का पोस्टमार्टम कराने घोड़ाडोंगरी पहुचे है। बताया जा रहा है मृतक के दो बेटे हैं। छोटे बेटे का हालही में विवाह हुआ है। इस वजह से वह घटना स्थल पर नहीं पहुँचा। बताया जा रहा है कि मृतक काफी परेशान था। आसपड़ोस के लोगों द्वारा एक दिन पहले समझाइश भी दी थी। टीआई रत्नाकर हिंग्वे ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल पाएगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours