सारनी। तेज तपन और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों में बारिश का इंतजा खत्म हुआ। 15 जून को दोपहर बाद अचानक बादल घिर आए। बदली छाने के साथ ही तेज हवाएं चली और फिर रुकरुक्कर बरसात होती रही। इससे जहां मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। हवा चलने और फिर चमक-गरज के साथ दोपहर करीब 2:40 बजे से औधोगिक नगरी व आसपास के क्षेत्रों में बरसात का दौर शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक लगातार बरसात होने से मौसम में ठंडक घुल गई। दरअसल भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बरसात का इंतजार था। बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से खासे परेशान थे। बुधवार को हुई सीजन की पहली बरसात का लोगों ने खूब आनंद लिया और बरसात का स्वागत किया। पाथाखेड़ा क्षेत्र में तेज हवाएं चलने ओर बरसात होने के चलते बिजली गुल हो गई।
खत्म हुआ बारिश का इंतजार, गर्मी से मिली राहत, मौसम में घुली ठंडक
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours