ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का हुआ आयोजन

Estimated read time 0 min read

सारनी। हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड सारनी एव विजय पाथाखेड़ा में ग्रीष्मकालीन खेल शिविर खेल एव युवक कल्याण विभाग शिक्षा विभाग एव आयुक्त जनजाति कार्य विभाग के सयुक्त तत्वावधान में उत्कल स्पोट्स सारनी के माध्यम से आयोजन किया गया हैं। उत्कल स्पोट्स के संचालक रंजीत डोंगरे ने बताया कि इस वर्ष से हाईस्कूल फुटबॉल ग्राउंड सारनी व विजय स्टेडियम पाथाखेड़ा में सुश्री मन्नू धुर्वे जिला खेल अधिकारी बैतूल एव श्री शैलेन्द्र शर्मा खेल प्रभारी घोड़ाडोंगरी विकासखण्ड के मार्गदर्शन व अधिकारिय रूप से ग्रीष्म कालीन खेल शिविर आयोजन कर 21 मई से शुभारंभ किया गया। खेल शिविर में हाईस्कूल ग्राउंड सारनी में 110 बच्चे एव विजय स्टेडियम पाथाखेड़ा में 40 बच्चो ने पंजीयन कराया हैं। समर कैम्प बच्चो को फुटबॉल, बालीबाल, बास्केटबॉल, हेंडवाल, मार्शल आर्ट कराटे, योगा ,आसन ,डांस , गायन ,प्राणायाम , नाटक रंगमंच से जुड़े टिप्स, चित्रकला, बचपन में खेले जाने वाले सारे पुराने ओर भी मनोरंजन से भरपूर आनंद हो ऐसे नए नए खेलो व गतिविधियों से बच्चो के मानसिक शाशीरिक बौद्धिक विकास के लिए मैदान में प्रयास किये जा रहे है ।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः ओर शाम दोनों पाली में समर केम्प लगाया जा रहा है जिसमें नगर के वरिष्ठ खिलाड़ियों व अन्य चर्चित हस्ती जिन्होंने अपने कार्यो से एक अलग पहचान बनाई है उन्हें कैम्प बुलाकर उनके अनुभव व खेलो में महारथ है प्राप्त किये हैं वैसे खिलाडी गणों के माध्यम से खेलो टिप्स बच्चो को मिल रहै है, ओर समर केम्प के आयोजकों ने सभी से सहयोग कर अपने बच्चो को खेलो से जोड़ने की अपील करते हुए समर कैम्प को सफल बनाने में हमारी मदद कर बच्चो के उज्ज्वल भविष्य में अपना योगदान दे। समर केम्प में मुख्य रुप से बिरंची महानंद कराते ब्लैक बेल्ट, राकेश डोंगरे वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी, रामा पंवार खेल शिक्षक, सय्यूम खान डब्ल्यू सी एल ऑलइंडिया खिलाड़ी, भीम यादव खेल शिक्षक, जय सिंदूर, आशीष डोंगरे, प्रमित सिंदूर, कीर्ति नायक , रोमांच डोंगरे,कु भारती सिंदूर , कु आरती सोनी, कामदेव सोनी,अमित गुप्ता राजीव सोनी, हर्षराज सिंदूर, निखिल सोना, लखवीर डोंगरे, शक्ति सिन्दूर,मोंटू सिन्दूर रामप्रसाद दास, खिलाड़ियों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours