- चीफ इंजीनियर एवं एडिशनल सीई ने बच्चों की हौसला अफजाई


सारनी। रेड स्पोर्ट्स सारनी के तत्वावधान में 45 दिनो से चलाए जा रहे फिटनेस और योग समर कैंप का शानदार समापन रविवार रात रामरख्यानी स्टेडियम सारनी में नन्ही प्रतिभाओं के अदभुत नृत्य कौशल के साथ संपन्न हुआ। नन्ही प्रतिभाओं के नृत्य,गायन कौशल की मंचासीन अतिथिगणों मुख्य अभियंता आर के गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस गुरुनाथ,भाजपा जुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह,संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चंद्रा,नगरपालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, आजीवन सहयोग निधि प्रभारी श्याम मदान, कर्मचारी नेता विलास महाले,श्रमजीवी पत्रकार संघ के सम्भागीय अध्यक्ष अब्दुल रेहमान,मदर्स ग्लोरी स्कूल की संचालक राजकुमारी पांडे समेत उपस्थित परिजनों खेलप्रेमियों ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए प्रतिभाओं समेत योगा व फिटनेस शिक्षको को सम्मानित कर रेड स्पोर्ट्स के अजय डांगी व समिति के सभी कार्यकर्ताओं को 2005 से कोरोना काल की छोड़ निरंतर चलाए जा रहे फिटनेस एवं योगा समर कैंप के आयोजन की प्रशंशा कर बधाई दी।
+ There are no comments
Add yours