- सुबह से ही पाथाखेड़ा और सारनी के गुरुद्वारे में होगा विभिन्न का आयोजन
सारनी। नगर पालिका परिषद शामली के अंतर्गत कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा और विद्युत नगरी सारणी के गुरुद्वारे में बैसाखी पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है।पाथाखेड़ा के गुरुद्वारा सिंह सभा के सतनाम सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को गुरुद्वारा सिंह सभा पाथाखेड़ा वैशाखी का त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि बैसाखी के दिन ही सिखों के 10वें गुरु गोविन्द सिंह जी ने 1699 को खालसा पंथ की स्थापना की थी।खालसा पंथ की स्थापना धर्म की रक्षा करना और समाज की भलाई के लिए की गई थी।उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा में समय पर गुरुद्वारा साहब पधारें निशान साहिब की सेवा करें उपरांत दोपहर 1:30 संपूर्ण लंगर वितरित किया जाएगा।गुरुद्वारा सिंह सभा के सतपाल सिंह ने संपूर्ण लोगों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
+ There are no comments
Add yours