
आमला। मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 21 मई से 21 जून समर कैंप आमला का खेल कौशल मैं पारंगत हुए खिलाड़ियों के कोशल प्रदर्शन के साथ समापन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ बतौर मुख्य अतिथि राजेश बुनकर आरपीएफ थाना प्रभारी विशेष अथिति शिवराम सिंह एसआई आरपीएफ, मनोज बाघवा, आनंद धोते रेल्वे की उपस्थिति मैं रामनारायण शुक्ला ब्लॉक खेल समन्वयक आमला के संचालन में पुलिस अधीक्षक बैतूल के मार्गदर्शन में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के निर्देशन में 21 जून को शाम 5 बजे रेल्वे एस्टीट्यूट मैदान पर सम्पन्न हुआ। यह कैंप कराते प्रशिक्षक सुरेश सागर, एथलेटिक प्रशिक्षक सुनील सोनपुरे, हरि भाऊ झारबड़े के कुशल प्रशिक्षण दिया गया। तीस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बाघवा फ्रेंड्स ग्रुप अनिल सोनी, पप्पू ठाकुर, राजीव मदान, खेमचंद मदान राजीव उपाध्याय मनोज, बबलू भैया के द्वारा सभी उपस्थित खिलाड़ियों को प्रोटीन युक्त भोजन करने हेतु 100 लंच बॉक्स प्रदान किया गया जिसे पाकर खिलाड़ियों चेहरे पर मुस्कान गई।
कार्यकम में थाना प्रभारी आरपीएफ ने कहा कि शरीर को स्वास्थ रखने के लिए खेल जरूरी है। श्री बघवा ने खेल के साथ खिलाड़ी को प्रोटीन भोजन भी जरूरी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील राठौर वरिष्ठ खिलाड़ी द्वारा बच्चो को बिस्किट चाकलेट प्रदाय की गई। रवि राठौर, शैलेंद्र शर्मा, संस्कार, पायल, मेघा, नवनीत पुलिस प्रशासन, नगरपालिका, स्वास्थ्य विभाग, रेल्वे कर्मचारी संघ पत्रकार साथियों का विशेष योगदान रहा सभी का आभार रामनारायण शुक्ला ने खेल विभाग की ओर से व्यक्त किया।
+ There are no comments
Add yours