सारनी। आरोग्य निकेतन क्षेत्रीय चिकित्साल पाथाखेड़ा में जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया जिसमे चिकित्सालय के सभी चिकित्सक , चिकित्सा कर्मी तथा छेत्र के नागरिकों ने भाग लिया।
चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर गुप्ता , वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर हरप्रीत तथा डॉक्टर विजय सिंग ने जनमानस को जानकारी देते हुए बताया कि हेपटाइटिस क्या है और कैसे होता है उससे कैसे बचा जा सकता है इस संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। सभी चिकित्सकों ने *हेपेटाइटिस रोग और निदान से संबंधित बहुत गहराई से जानकारी देकर सभी को जागरूक किया। अस्पताल में इलाज करने आए रोगियों उनके साथ आए सहायको और कोल कर्मियों सहित नागरिकों ने उक्त पहल को सराहनीय बताया और ऐसे ही समय समय पर अन्य कार्यक्रम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उक्त कार्यक्रम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय की मुख्य प्रमुख चिकत्सा अधिकारी डॉक्टर जयश्री मोघे* ने आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रीय चिकित्सालय में हेपेटाइटिस जागरूकता दिवस कार्यक्रम संपन्न
+ There are no comments
Add yours