कोविड-19 की रोकथाम के लिए करें सतत निगरानी: कमल पटेल

Estimated read time 1 min read
  • कृषि मंत्री ने की हरदा, होशंगाबाद और बैतूल की समीक्षा

बैतूल। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल ने  मंगलवार को  कोविड-19 के  प्रसार को रोकने  के लिए  हरदा, होशंगाबाद और  बैतूल में मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सतत निगरानी करते हुए तत्काल आवश्यकता अनुसार जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। समीक्षा में ऑनलाइन क्षेत्रीय सांसद और विधायक भी मौजूद थे।

मंत्री कमल पटेल ने  परिस्थिति अनुसार जिला मुख्यालयों में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होम क्वारेंटाइन हुए मरीज़ों की  समुचित देखभाल की जाकर उन्हें समय-समय पर आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन और चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जाए। मंत्री ने निर्देशित किया कि  आवश्यकतानुसार नए कंटोनमेंट जोन बनाये जाएँ। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाये। कंटेनमेंट जोन के लिए गाइड-लाइन का पालन सख्ती से कराया जाना सुनिश्चित करें।  इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने महाराष्ट्र से सटे बैतूल जिले के लिए राज्य की सीमा पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने जन-प्रतिनिधियों से अपील की कि  कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए  जन-जागरूकता के प्रसार में शासन-प्रशासन  का  अधिक से अधिक  सहयोग करें।जिले से ऑनलाइन कार्यक्रम में सांसद श्री डीडी उइके द्वारा, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक मुलताई श्री सुखदेव पांसे, कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस एवं जिला भाजपा अध्यक्ष श्री आदित्य शुक्ला ने भाग लिया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours