- भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ने किया विरोध
सारनी। कोयला उद्योग की अनुषंगीक कंपनियों में विनिवेश करते हुए कोयला उद्योग में निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसका भारतीय मजदूर संघ हर स्तर पर विरोध करेगी यह उद्गार भारतीय मजदूर संघ के एरिया अध्यक्ष प्रकाश राव ने पाथाखेड़ा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (महासभा) के पदाधिकारियों की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कोल इंडिया में कोल इंडिया की अनुषंगीक कंपनी सीएमपीडीआई में 10 प्रतिशत विनिवेश के विरोध एवं वेतन समझौता 11 की बैठक आयोजित नहीं किए जाने को लेकर आंदोलन किया जाना तय किया गया था। इसी तारतम्य में 8 अक्टूबर को पाथाखेड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करके अपना विरोध व्यक्त करने का कार्य किया है। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बीएमएस के एरिया महामंत्री बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पाथाखेड़ा क्षेत्र की सभी इकाइयों में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के द्वारा 5 से 7 अक्टूबर तक गेट मीटिंग लेकर जन जागरण किया गया एवं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 8 अक्टूबर को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री, कोयला मंत्री, भारत सरकार कोयला सचिव, कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया के चेयरमैन के नाम पाथाखेड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपने का कार्य किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को बीएमएस के अशोक मालवीय, रणधीर सिह,संजय सिंह सुदामा सिंह,अवधेश सिन्हा,संतोष लाल, ओमकार शुक्ल,देवेंद्र भादे,शेषराव बिजवे, प्रमोद सिंह सहित अन्य बीएमएस के पदाधिकारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन को संबोधित करने का कार्य किया गया। धरना प्रदर्शन स्थल पर बीएमएस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours