- कोल इंडिया के चेयरमैन के कार्यक्रम में घोर लापरवाही का मामला
सारनी। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा के तवा टू खदान में सात अक्टूबर को कंटीन्युअसर माइनर प्रोजेक्ट के उद्घाटन के अवसर पर डब्ल्यूसीएल प्रबंधन के माध्यम से आमंत्रण पत्र वितरण किया गया था और इस आमंत्रण पत्र में बैतूल हरदा क्षेत्र के आदिवासी सांसद दुर्गादास उइके एवं आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का नाम आमंत्रण पत्र में उल्लेख नहीं किया गया था। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी के पदाधिकारियों के द्वारा दो दिनों तक डब्ल्यूसीएल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करके पाथाखेड़ा महाप्रबंधक सौमेन्दू कुंडू सहित सात अधिकारियों के खिलाफ कोयला मंत्री को पत्र भेजकर इनके स्थानातरण एवं कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसे देखते हुए पाथाखेड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक सौमेन्दू कुंडू के द्वारा शुक्रवार को आमला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके के कार्यालय में पहुंचकर कार्यक्रम में हुई त्रुटि के विषय में खेद व्यक्त करते हुए भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना किए जाने का लिखित आश्वासन महाप्रबंधक के द्वारा दिया गया है।
+ There are no comments
Add yours