बैतूल। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जिले में चलाए जा रहे मैं कोरोना वालंटियर अभियान के तहत जिले के सभी विकास खंडों में पंचायत स्तर पर कोरोना वालंटियर सक्रिय होकर प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने की चलाई जा रही मुहिम में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
विकासखंड घोड़ाडोंगरी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुही में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष पृथ्वीराज वरटी के द्वारा रानीपुर सेक्टर में कोविड प्रोटोकाल को फॉलो करते हुए रानीपुर बस स्टेंड पर मेडिकल दुकान, कियोस्क सेंटर, कृषि सेवा केंद्र के संचालकों एवं मौजूद ग्राहकों का बॉडी टेम्परेचर लिया गया एवं सर्दी, खांसी, सिर दर्द, गले में खराश होने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर इलाज करवाने एवं मास्क-सेनिटाइजर का लगातार उपयोग करने की सलाह दी गई।
विकासखंड बैतूल के राम नगर एवं गर्ग कालोनी में कोरोना वालंटियर द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया एवं वैक्सीनशन, मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की माइक के माध्यम से जानकर कॉलोनी में दी गई।
विकासखंड मुलताई के ग्राम बाड़ेगांव में कोरोना वालंटियर लखन सिंह, अंकित चौहान, ललित सिंह, विवेक निगम द्वारा पूरे गाँव में सैनिटाइजर छिडक़ाव किया गया। ग्राम स्तर पर लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करन के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
विकासखंड आठनेर के ग्राम अंबाड़ा में कोरोना वालंटियर पिंकेश डांगे, राज महाले, आयुष भोपते, आकाश महाले, अलकेश लोखंडे, रूपेश लोखंडे, अभिषेक महाले द्वारा ग्राम में घर-घर जा कर ग्रामवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग एवं कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई।
विकासखंड शाहपुर के ग्राम सिलपटी में कोरोना वालंटियर एवं बीएसडब्ल्यू स्टूडेंट गोलू उपराले द्वारा ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क लगाने, हाथों को सैनिटाइज करने तथा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
+ There are no comments
Add yours