बैतूल। बैतूल के प्रमुख सरकारी स्वायत्त महाविद्यालय जे.एच कालेज परिसर से अज्ञात चोर आधा दर्जन चंदन के पेड़ काट गए। प्रबन्धन ने घटना की सूचना बैतूलगंज पुलिस को दी। चौबीस घंटे सुरक्षा व्यवस्था वाले इस परिसर में सेंध लगने से सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है। कॉलेज प्रबंधन को घटना की भनक तब लगी जब सुबह कटे हुए पेड़ों की जानकारी पौधों को पानी देने पहुंचे कर्मचारियों और छात्रों के जरिए सामने आई। जिसके बाद कालेज प्राचार्य ने बैतूल गंज थाना को घटना की सूचना दी। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
पेड़ कॉलेज के सुरक्षित परिसर के पुराने पार्क में लगे थे। जिन्हें धारदार औजार से काटा गया। आपको बता दें कि कॉलेज में डे-नाईट सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों की रोटेशन में ड्यूटी लगाई जाती है। इससे सवाल उठ रहा है कि सुरक्षित परिसर में चोर कैसे दाखिल हुए। प्रिंसिपल राकेश तिवारी के मुताबिक प्रबन्धन ने इस चोरी को लेकर कॉलेज की ओर से भी एक जांच कमेटी बनाई है। जो सुरक्षा में कमी की समीक्षा करेगी।
+ There are no comments
Add yours