पिपरिया। होशंगाबाद जिले के शोभापुर और खापरखेड़ा मंडल में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा व्यक्ति नही कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है । दूसरे दलों में देखें तो तो किसी एक व्यक्ति या या एक परिवार का ही प्रभुत्व है जबकि भाजपा में ऐसा नही है। चाहे नरेंद्र मोदी हों या शिवराज सिंह चौहान किसी की भी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक नही है। कार्यकर्ता ही भाजपा का असली मालिक है इसलिए कार्यकर्ता का प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास जरूरी है। कार्यकर्ता का व्यक्तित्व ऐसा हो कि वह समाज को दिशा दे सके। कार्यकर्ता और व्यक्तित्व विकास विषय पर प्रशिक्षण वर्ग में अपनी बात रखते हुए भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने बाहरी व्यक्तित्व के साथ साथ आंतरिक व्यक्तित्व को भी निखारना चाहिए। नियमित अध्ययन की आदत डालते हुए महापुरुषों की जीवनी पढ़नी चाहिए। स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी एवं कलाम की किताब पढ़नी चाहिए। डायरी लेखन एवं तकनीकी सीखना चाहिए। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि हमे पढ़ने लिखने समझने बोलने के साथ साथ सुनने की भी आदत डालनी चाहिए। एक अच्छा श्रोता ही अच्छा वक्ता बन सकता है।उन्होंने कहा कि राजनीति के साथ साथ जब खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे तब हमारा आंतरिक व्यक्तित्व निखरेगा। हमारे जीवन का कोई लक्ष्य होना चाहिए और हर पल कुछ नया सीखने की ललक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नही होती। उम्र के हर पड़ाव पर हमें कुछ न कुछ सीखने का प्रयास करना चाहिए। अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए भी समय निकालना चाहिए। श्री खण्डेलवाल ने वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं से बाहरी व्यक्तित्व के साथ साथ आंतरिक व्यक्तित्व को भी खूबसूरत बनाने की अपील की।
कार्यकर्ता का व्यक्तित्व ऐसा हो जो समाज को सही दिशा दे सके- हेमन्त खण्डेलवाल
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours