कानून के ज्ञाता थे बीएल बोरासी – कोमल प्रसाद खेड़ले

Estimated read time 1 min read

रानीपुर। थाना परिसर में आज सुबह रानीपुर में एसआई के पद पर पदस्थ बीएल बोरासी का स्थानांतरण बिजादेही थाने मैं होने पर रानीपुर थाना स्टाफ व आसपास के ग्रामीण अंचल के ग्रामीण सरपंच व जनप्रतिनिधि भारी मात्रा में एकत्रित होकर बीएल बोरासी को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी मौके पर रानीपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक के पद पर कोमल प्रसाद खेड़ले ने कहा की ए एसआई बीएल बोरासी कानून के ज्ञाता है वह समय-समय पर हमें मार्गदर्शन भी देते रहते थे उनकी छवी हमारे दिल में हमेशा बरकरार रहेगी ट्रांसफर तो आए दिन होते जाते रहते हैं परंतु ऐसे कानून के ओतप्रोत ज्ञाता बड़ी मुश्किल ही मिलते हैं। इतना ही नहीं रानीपुर में किसी भी मामले में कोई भी ग्रामीण शिकायत दर्ज करने पहुंचते थे तो उन्हें पहले आपसी समझाइश देते थे। इस मौके पर रानीपुर थाना से एएसआई अवधेश तिवारी, एससीएम इंदल पवार, प्रधान आरक्षक कोमल प्रसाद खेडले, संदीप इवने, महिला आरक्षक ललिता इवने, शकुन वाडीवा,आम डाना सरपंच उज्ल मावासे, देसा सिंह धुर्वे, बलराम करछले, हेमराज बरसे,सतीश जोगलेकर, सौरभ कमाविसदार, पहलाद राठौड़, सुनीता राठौर, संतोष जावलकर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours