चिचोली। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय आर्य द्वारा जनपद प्रांगण चिचोली में सभी वरिष्ठ कांग्रेसी जनों एवं सभी विंग के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना करके उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय आर्य जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी जी ने हम सभी देशवासियों को सदैव अहिंसा का मार्ग दिखाया और हिंसा के मार्ग को छोड़कर अहिंसा के मार्ग को अपनाने का रास्ता दिखाया,वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने हमारे देशवासियों को जय जवान जय किसान का नारा दिया जो आज के इस परिपेक्ष में पूर्ण होते भी दिखाई दे रहा है जबकि हमारा किसान देश का अन्नदाता होता है और उनसे ही हमारे देश की अर्थव्यवस्था सुचारू चलती है,| कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री राहुल पटेल ने किया और आभार अनिल भुसारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्वारा किया गया, गांधी हमारा अभिमान है गांधी हमारा स्वाभिमान है जय जवान जय किसान के नारे लगाए गए | इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी श्री राजेंद्र जयसवाल, नेकराम राठौर, मिश्रीलाल भुसारी, रमेश मालवीय, अर्जुन सोनी, टीकाराम सोलंकी, शिवकिशोर आर्य,एवं 10 से 15 बुजुर्गों का साल श्रीफल से स्वागत किया गया जिसमें प्रमुख रुप से डॉक्टर कमलेश सोनी,सुधीर जायसवाल, वीरेंद्र मदरेले विधायक प्रतिनिधि बटन् पटेल,नरेंद्र आर्य,सुभाष यादव,जिला महामंत्री सोनू जायसवाल,सेम आर्य,प्रतीक सोनी, संदीप ठेकेदार, रूपु आर्य, मिलिंद आर्य,रविंद्र आर्य,शिवम आर्य,हेमू पटेल,नवनीत आर्य मेडिकल,विकास आर्य,चंचल आर्य,गौरव आर्य,मनीष आर्य, हरीश यादव,खड़कू आर्य, कमलेश आर्य,हनी सोनी, प्रशांत बावने,सुदामा यादव,जीतू पटेल, अक्कू पटेल चूड़ियां,दीपक शेशकर,इदरीश खान,मोना आर्य युवा नेता हराकचंद मदरेले,भुवन बीसोने, हेमंत सोनी,रामपाल यादव,सीताराम यादव, राजेश बाबा,अंजय भोसारी,कृष्णा पटवारी, बर्डे जी,भीकू यादव, राजेश साहू,ओमकार माचीवार, वीरेंद्र आर्य,आदि साथी उपस्थित थे।
कांग्रेसियों ने मनाई जयंती
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours