कांग्रेस विधायक के महिला विरोधी बयान पर महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 0 min read
  • कानूनी कार्यवाही की मांग

बैतूल। हिन्दी फिल्मो की अभिनेत्री कंगना राणावत के लिए कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रषासन को सौंपते हुए कांग्रेस विधायक के विरूद्व कडी कानूनी कार्यवाही की मांग की है। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व केबीनेट मंत्री और मुलताई के कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे द्वारा राष्ट्रवादी अभिनेत्री कंगना राणावत के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग घोर निंदनीय और महिला सम्मान को ठेस पहंुंचाने वाला है। ज्ञापन में कहा गया है कि कांग्रेस की संस्कृति और इतिहास महिलाओ के अपमान से भरा पडा है। उसी परिपाटी पर चलते हुए कांग्रेस विधायक ने प्रदेष और जिले की मेहमान एक महिला अभिनेत्री का अपमान किया है। ज्ञापन में महिला मोर्चा ने कहा है कि कांग्रेस विधायक का यह कृत्य महिला विरोधी ही नही वरन एक आपराधिक कृत्य है। महिला मोर्चा ने मांग की है कि महिलाओ को अपमानित करने वाले कांग्रेस विधायक के खिलाफ कडी कानूनी कार्यवाही करते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालो में पूर्व नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, पूर्व नपाउपाध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रष्मि साहू, हेमलता कुंभारे, ममता मालवी, पदमा साहू, साक्षी सतीजा, हेमलता मालवी, सुनीला राठौर, उमा पंवार, शषि राजपुत, सुनीता देषमुख, कविता रघुवंषी, कृष्णा अमरूते, सुनीता उइके, पूनम पाल, विमला राठौर, ममता उबनारे, लक्ष्मी विष्वकर्मा, सुषमा वाघमारे, लता पाटिल, सती यादव, लक्ष्मी यादव, काजल चैरसे, सुग्रा गोरसकर, चंदा यादव सहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours