सारनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व ग्रामीण मंडलम के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेसी नेताओं ने राज्यपाल के नाम छह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय में सौंपकर कर निराकरण की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे, मनोज नागवंशी, ललित यादव, राजेश सराठे, किशोर चौहान, पिंटिस नागले ने बताया प्रदेश में इन दिनों अपराधिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मौजूदा सरकार नाकाम साबित हुई है। सरकार तबादला उद्योग चला रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा लॉकडाउन में सभी की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। फिर भी बिजली के बिल अनाप-शनाप दिए जा रहे हैं। लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूर जो अपने गांव शहर वापस आए हैं। उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए। यूरिया खाद में वर्तमान समय में राज्य शासन द्वारा प्रति एकड़ 2 बोरी प्रदाय करना निश्चित किया है। इसे संशोधित करके आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए जा रहे झूठे प्रकरण तत्काल खारिज किए जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में सुनील मसकोले, प्रकाश, संतोष पटेल, विजय उपराले, सागर पाटिल, अंकित दरसीमा, मंगुलाल, लालू दरसीमा, डालचंद, मोहन, बाला, राजेंद्र समेत अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours