कर्मवीरों को कराया स्वल्पाहार

Estimated read time 1 min read

सारनी। पुलिस विभाग के कर्मचारियों के द्वारा आमजन की रक्षा हेतु अपने जान की परवाह ना करते हुए कोरोना वायरस (कोविड-19) जैसी वैश्विक संक्रमित महामारी से जंग के लिए दिन-रात सेवा दी जा रही हैं। इन सभी कर्मवीरों का भोजन सहित कई तरीकों से समाजसेवी एवं आमजन के माध्यम से सम्मान किया जा रहा हैं। इसी क्रम में इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक के डायरेक्टर के पोल थोमस एवं स्टेट हेड प्राबिर सरकार के निर्देशानुसार इसाफ बैंक के बीसी इसाफ को-ऑपरेटिव द्वारा पुलिस विभाग में कर्मचारियों को स्वल्पाहार कराया गया। प्राप्त जातकारी अनुसार सारनी-पाथाखेड़ा के नरेश नागवंशी जो कि इसाफ बैंक (होशंगाबाद) में कार्यरत हैं, किंतु लॉकडाउन के चलते उन्होंने सारनी क्षेत्र में पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। श्री नागवंशी ने बताया कि शाखा के निर्देशानुसार मेरे माध्यम से पाथाखेड़ा, शोभापुर, बगडोना, सारनी के अलावा डायल 100 पर सेवा देने वाले पुलिसकर्मी एवं नगर सैनिकों के अलावा वन विभाग से संबंधित अधिकारी जो कि ड्यूटी में जगह-जगह लगे है, उन्हें स्वल्पाहार कराया गया। वही इस दौरान पूर्व पार्षद मुकेश डेहरिया, सूरज धुर्वे, शीलू मालवीय ने सहयोग दिया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours