सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के आम गरीब परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाने हेतु भारतीय कम्युनिष्ठ पार्टी के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा में कहा की नगर पालिका सारनी अंतर्गत गरीब परिवारों को शासन के द्वारा बनायी गयी विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों को नही मिल पा रहा है। क्योंकि उन परिवारों का नाम गरीबी सूची में शामिल नहीं है। पूर्व सरकार द्वारा सम्बल योजना में शामिल नामों को भी काटा जा चुका है। जिसको लेकर कुछ मांगो पर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें गरीब परिवारों का नाम गरीबी रेखा में शामिल करने, शासन द्वारा बताई गयी 25 केटेगिरी में पात्र पाये जाने वाले परिवारों के राशन पर्ची प्रदान करने, सारनी नगर के लोगों का नगर पालिका सारनी कार्यालय में आधार कार्ड बनाने एवं गलतियां सुधार का कार्य करवाया जाने पाथाखेड़ा के लोगो का कार्य हेतु पाथाखेड़ा में आधार सुधार कार्य का केन्द्र एवं शोभापुर कालोनी का शोभापुर में खोला जाने, नगर पालिका क्षेत्र के गरीबों के आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था नगर पालिका क्षेत्र की आम गरीब परिवारों के लिये जीवन यापन हेतु कल्याणकारी योजना बनाने हेतु नगर पालिका परिषद को आदेशित किये जाने की मांगे शामिल हैं। वार्ड पार्षद संतोष देशमुख ने बताया की आम जनता की समस्याएं एवं नगरपालिका में व्याप्त लापरवाही के संबंध में कई बार नपा कार्यालय को पत्र एवं आवेदन दिये गये और कार्यालय द्वारा समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन भी दिया गया परन्तु समस्याओं का समाधान नही हो पाया। जिसके बाद भारतीय कम्युनिष्ठ पार्टी के द्वारा ज्ञापन समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ कृष्णा मोदी सहित भारतीय कम्युनिष्ठ पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कम्युनिस्ट पार्टी ने गरीबों को योजनाओं के लाभ के लिए सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours