नगर पालिका-नगर परिषद की आरक्षण प्रक्रिया पूरी: MP में नपा की 28 सीटें ओबीसी के लिए, होशंगाबाद, छतरपुर ओबीसी महिला, भिंड एससी महिला

Estimated read time 1 min read

भोपाल। मध्यप्रदेश में कुल 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषदें हैं। इनकी रिजर्वेशन की कार्रवाई की गई। रविंद्र भवन में 4 घंटे तक आरक्षण की कार्रवाई चलती रही। इसके बाद तस्वीर साफ हुई। कुल 99 नगर पालिका में ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए आरक्षण किया गया। इसमें अजा वर्ग के लिए 15 पद आरक्षित किए गए। अजजा के लिए 6 सीटें आरक्षित हुईं। वहीं, OBC को 28% से ज्यादा का आरक्षण मिला। कुल 99 में से ओबीसी के लिए 28 पद आरक्षित किए गए। शेष बची 50 नगर पालिकाएं अनारक्षित हो गई। इनमें से आधी यानी 25 नगर पालिका अध्यक्ष के पद महिलाओं के आरक्षित किए गए। इसके बाद कुल 298 नगर परिषदों के आरक्षण की कार्रवाई शुरू हुई, जो करीब तीन घंटे तक चली। 35 नई परिषदों के लिए आरक्षण हुआ। इनमें पहली बार चुनाव होंगे। वहीं, बाकी बची 263 में भी रिजर्वेशन किया गया। SC, ST और OBC वर्ग के लिए 131 नगर परिषदें आरक्षित हुई, जबकि बाकी बची 132 परिषदें अनारक्षित रही। इनमें से 66 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं।

16 नगर निगमों के महापौर पद के लिए नया आरक्षण नहीं होगा। महापौर के लिए दिसंबर 2020 में कराई गई आरक्षण प्रक्रिया ही मान्य होगी। विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी एवं कमिश्नर नगरीय प्रशासन व विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका परिषद और नगर परिषदों के आगामी सामान्य निर्वाचन के लिए मध्यप्रदेश नगरपालिका (महापौर व अध्यक्ष पद का आरक्षण) नियम 1999 के अंतर्गत अध्यक्ष पदों के संशोधित आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के 317 नगरीय निकायों में चुनाव होना हैं, जिनमें 16 नगर निगम भी शामिल हैं। महापौर पद के लिए आरक्षण नहीं होगा। प्रदेश में 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषद हैं।

भोपाल के रविंद्र भवन के ऑडिटोरियम में आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है।

भोपाल के रविंद्र भवन के ऑडिटोरियम में आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है।

SC के लिए 15 पद आरक्षित
कुल 99 नगर पालिका में सबसे पहले आरक्षण की शुरुआत अजा वर्ग से हुई है। इसके लिए 15 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 8 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें बड़ी नगर पालिका नागदा (उज्जैन) अजा महिला सीट हो गई है। बीना इटावा वापस महिला के लिए आरक्षित हुई है। यह पिछली बार भी महिला सीट थी।
ये नपा अजा कैटेगिरी के लिए रिजर्व
मकरोनिया बुजुर्ग सागर, खुरई सागर (महिला), दमुआ (महिला), डबरा, गोहद (महिला), सारणी, आमला, चंदेरी, बीना इटावा (महिला), लहार (महिला), गोटेगांव (महिला), महाराजपुर, नागदा (महिला), भिंड (महिला)।
ST के लिए 6 सीटें आरक्षित
एसटी के लिए 6 सीटें आरक्षित की गई है, इसमें से 3 सीटें महिला के लिए रिजर्व रखी गई हैं। मलाजखंड, झाबुआ, अलीराजपुर (महिला), पाली, बड़वानी (महिला), बिजूरी (महिला)।
कांग्रेस ने OBC आरक्षण पर उठाया सवाल
भोपाल के रविंद्र भवन के ऑडिटोरियम में नगर पालिका और नगर परिषदों का अध्यक्ष के लिए रिजर्वेशन की प्रक्रिया दोपहर 3 बजे से शुरू हो गई। शुरुआत होते ही कांग्रेस ने ओबीसी के आरक्षण को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कांग्रेस नेता जेपी धनोतिया ने 27% आरक्षण देने की बात कही। इस पर कुछ देर के लए प्रोसेस रूकी रही।

नगर पालिका के आरक्षण की स्थिति

नगर पालिकाआरक्षण की स्थिति
नर्मदापुरम (होशंगाबाद)OBC महिला
छतरपुरOBC महिला
शहडोलOBC
दमुआSC महिला
डबराSC
खुरईSC महिला
मकरोनिया बुजुर्गSC
गोहदSC महिला
सारणीSC
आमलाSC
चंदेरीSC
बीना इटावाSC महिला
लहारSC महिला
गोटेगांवSC महिला
महाराजपुरSC
नागदाSC महिला
भिंडSC महिला
मलाजखंडST
झाबुआST
अलीराजपुरST महिला
पालीST
बड़वानीST महिला
बिजूरीST महिला
सबलगढ़OBC
धारOBC महिला
आष्टाOBC महिला
रायसेनOBC महिला
सिरोंजOBC
सनावदOBC महिला
नेपानगरOBC महिला
पनागरOBC
श्योपुरकलांOBC महिला
राघौगढ़OBC
मनावरOBC
खाचरौदOBC
शुजालपुरOBC महिला
जावराOBC महिला
मंदसौरOBC महिला
इटारसीOBC
हरदाOBC महिला
ब्यावराOBC महिला
रहलीOBC
दमोहOBC
मैहरOBC महिला
पांडुरनाOBC
जुन्नारदेव जामईOBC
सिवनीOBC
मंडलाOBC
बैतूलअनारक्षित महिला
विदिशाअनारक्षित महिला
राजगढ़अनारक्षित महिला
पिपरियाअनारक्षित महिला
गढ़ाकोटाअनारक्षित महिला
पन्नाअनारक्षित महिला
खरगोनअनारक्षित महिला
बालाघाटअनारक्षित महिला
नैनपुरअनारक्षित महिला
धनपुरीअनारक्षित महिला
महिदपुरअनारक्षित महिला
शिवपुरीअनारक्षित महिला
बैरसियाअनारक्षित महिला
मुलताईअनारक्षित महिला
देवरीअनारक्षित महिला
दतियाअनारक्षित महिला
गुनाअनारक्षित महिला
बारासिवनीअनारक्षित महिला
चौरईअनारक्षित महिला
सौसरअनारक्षित महिला
अमरवाड़ाअनारक्षित महिला
करेलीअनारक्षित महिला
नीमचअनारक्षित महिला
अंबाअनारक्षित महिला
मंडीदीपअनारक्षित महिला
हटाSC

10 दिसंबर 2020 को महापौर के लिए आरक्षण प्रक्रिया हो चुकी है पूरी​​​​

नगर परिषद के लिए आरक्षण की स्थिति
मध्यप्रदेश में 298 नगर परिषद हैं। इनमें 263 ऐसी हैं, जो पुरानी हैं। इनमें पहले चुनाव हो चुके हैं। 35 नवगठित नगर परिषदों में पहली बार चुनाव होंगे। नवगठित के लिए आरक्षण की अलग से प्रक्रिया होगी। बाकी 263 में से आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। नई नगर परिषद में कुल 6 लाख 12 हजार 65 जनसंख्या है।
SC के लिए आरक्षित नगर परिषद की सीटें

नगर परिषदआरक्षण की स्थिति
मालनपुरSC
मधुसुदनगढ़SC
पिपरईSC महिला
कर्रापुरSC
बरगवांSC महिला
बिलहराSC महिला
तरीकरकलांSC महिला
निवाड़ीSC महिला
पवईSC महिला
बांधमोरSC महिला
पेतियाSC महिला
पीपलरावांSC महिला
बड़ौनीSC महिला
साली चौकाSC महिला
पटेराSC महिला
उचेंराSC महिला

ST के लिए आरक्षित नगर परिषद की सीटें

नगर परिषदआरक्षण की स्थिति
निवाली बुजुर्गST महिला
बिस्टानST
सर्रईST महिला
डोलाST
पुनासाST
घोड़ा डोंगरीST महिला
मांडवाST
ढहीST महिला
आजाद नगरST
अमरकंटकST
मेघनगरST
निवासST महिला
पलसूदST महिला
धमनोदST
सरदारपुरST महिला
ओंकारेश्वरST महिला
गोहाबिछाST महिला
थांदलाST महिला
बैयरST महिला
जोबटST
कांटा फोड़ाST
नरोजाबादST
कुक्षीST महिला
डिंडौरीST महिला
पेटलावदST महिला

OBC के लिए आरक्षित नगर परिषद की सीटें

नगर परिषदआरक्षण की स्थिति
छपाराOBC महिला
ठिकरीOBC महिला
बड़ोदियाकलांOBC
रन्नौदOBC महिला
रोंदOBC
धरमपुरीOBC महिला
भांडेरOBC महिला
पाटनOBC
सुठालियाOBC महिला
नलखेड़ाOBC महिला
चित्रकूटOBC
शाहपुर सागरOBC
बवनी बंजरOBC
करेराOBC महिला
करेराOBC महिला
महूगंजOBC
सुल्तानपुरOBC महिला
पानसेमलOBC
बिजावरOBC महिला
बाड़ीOBC महिला
सुसनेरOBC
पिपलोदाOBC महिला
बड़ौदाOBC
विजयपुरOBC
कटंगीOBC
आलमपुरOBC
खुजनेरOBC महिला
छनेराOBC
बरेली रायसेनOBC
कोलारसOBC महिला
चाकगढ़OBC
पथरियाOBC
बदनावरOBC महिला
पोलायकलांOBC
बड़ौदOBC महिला
कानड़OBC
बैतूल बाजारOBC महिला
तलेनOBC
महेश्वरOBC
बिल्लवाOBC महिला
कोटर सतनाOBC
तरानाOBC महिला

नगर परिषद की 66 पद अनारक्षित (महिला) के लिए

नगर परिषदआरक्षण की स्थिति
नागौदअनारक्षित महिला
जयसिंहनगरअनारक्षित महिला
पिचोर शिवपुरीअनारक्षित महिला
शाहपुरा डिंडौरीअनारक्षित महिला
खानअनारक्षित महिला
खिरकियाअनारक्षित महिला
मनासाअनारक्षित महिला
रामपुराअनारक्षित महिला
आंतरीअनारक्षित महिला
सोनकच्छअनारक्षित महिला
कन्नौदअनारक्षित महिला
पिपला नाराणयवादअनारक्षित महिला
सोयतकलांअनारक्षित महिला
मंझौली जबलपुरअनारक्षित महिला
लखनादौनअनारक्षित महिला
विजय राघौगढ़अनारक्षित महिला
न्यूटन चिचलीअनारक्षित महिला
पंथानाअनारक्षित महिला
रतनपुरअनारक्षित महिला
राजपुरअनारक्षित महिला
देपालपुरअनारक्षित महिला
गौतमपुरा ​​​​​​​अनारक्षित महिला
बलदेवगढ़अनारक्षित महिला
देवेंद्रनगरअनारक्षित महिला
अजयगढ़अनारक्षित महिला
बक्स्वाह ​​​​​​​अनारक्षित महिला
बैतूलपुरअनारक्षित महिला
बुरहान ​​​​​​​अनारक्षित महिला
न्यू रामनगरअनारक्षित महिला
आरोनअनारक्षित महिला
कनियादानमअनारक्षित महिला
सांईखेड़ाअनारक्षित महिला
लांजीअनारक्षित महिला
कोठरीअनारक्षित महिला
आटनेरअनारक्षित महिला
श्मशाबादअनारक्षित महिला
राऊअनारक्षित महिला
सेवड़ाअनारक्षित महिला
श्यामगढ़ ​​​​​​​अनारक्षित महिला
अठानाअनारक्षित महिला
चाचौड़ा बीनागंजअनारक्षित महिला
कुकड़ेश्वरअनारक्षित महिला
नारायणगढ़अनारक्षित महिला
कुरवई ​​​​​​​अनारक्षित महिला
बोड़ाअनारक्षित महिला
बाबई ​​​​​​​अनारक्षित महिला
भैंसदेही ​​​​​​​अनारक्षित महिला
लोहारदाअनारक्षित महिला
लोधीखेड़ा ​​​​​​​अनारक्षित महिला
खातेगांव ​​​​​​​अनारक्षित महिला
उदयपुराअनारक्षित महिला
मक्सी ​​​​​​​अनारक्षित महिला
बराड़ ​​​​​​​अनारक्षित महिला
बागली ​​​​​​​अनारक्षित महिला
चिचौलीअनारक्षित महिला
नगरीअनारक्षित महिला
नईगढ़ीअनारक्षित महिला
मांगली ​​​​​​​अनारक्षित महिला
पिथोरअनारक्षित महिला
कसरावदअनारक्षित महिला
मानपुरअनारक्षित महिला
कमोरअनारक्षित महिला
लोंजीअनारक्षित महिला
शाहगंजअनारक्षित महिला
सिलवानीअनारक्षित महिला

​​​​​​​18 नई नगर परिषद जिनमें पहली बार चुनाव होंगे

नगर परिषदआरक्षण की स्थिति
भैंसोदा मंडीअनारक्षित
डबोराअनारक्षित महिला
देवरीअनारक्षित
केवलारीअनारक्षित महिला
मानपुरअनारक्षित महिला
पोहरीअनारक्षित
मरकोनअनारक्षित
शाहपुर बैतूलअनारक्षित
मोहनाअनारक्षित
बंगवां राजनगरअनारक्षित
डूमरकछाअनारक्षित
बरगंवा अमलाईअनारक्षित महिला
मालथोनअनारक्षित
बांद्री ​​​​​​​अनारक्षित महिला
सुरखीअनारक्षित महिला
गुन्नौर ​​​​​​​अनारक्षित महिला
बदोहो ​​​​​​​अनारक्षित महिला
सिरालीअनारक्षित महिला

More From Author

+ There are no comments

Add yours