सारनी। नगर पालिका परिषद सारणी के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एक मास्क अनेक जिंदगी का अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद सारणी के अध्यक्ष महोदया श्रीमती आशा महेंद्र भारती जी द्वारा असहाय व्यक्तियों राहगीरों एवं बुजुर्गों को निशुल्क मास्क का वितरण किया गया संक्रमित बीमारी कोरोनावायरस को देखते हुए नगर पालिका परिषद सारणी के मुख्य अधिकारी सीके मेश्राम एवं स्वास्थ्य अधिकारी कमल किशोर भावसार जी के आदेश अनुसार नगर पालिका के कर्मचारी निराकार सागर, राम प्रसाद दास, बृजेश बामने वार्डों में पहुंचकर जनता को समझाइश दे रहे हैं कि बिना मास्क के भीड़भाड़ वाले परिसर में ना जाएं मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले और सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए स्वयं सुरक्षित रहे।
एक मास्क अनेक जिंदगी का चलाया अभियान
+ There are no comments
Add yours