उत्कल घासी समाज उत्थान समिति का कार्यकाल पूरा होने पर नई पदाधिकारी व कार्यकारिणी का होगा गठन

Estimated read time 0 min read

सारनी। घासी समाज सारणी के संस्थापक सदस्य  एव अध्यक्ष रंजीत डोंगरे ने जानकारी देते हुते बताया कि  घासी समाज की जिला व नगर कार्यकरिणी को इस सत्र में 3 वर्ष पूर्ण हो चुके जिस कारण से नई समिति के पदाधिकारियों एव  दायित्व का चयन चुनाव की सम्पूर्ण सामाजिक नियमानुसार किया जाना है जिसमे समाज के समस्त सामान्य व सक्रिय सदस्य एव पदाधिकारियों को सूचना कर चुनाव या सर्वसम्मति से नई समिति  के नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि समाज के 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा  होने पर पुनः चुनाव प्रकिया सितम्बर माह से लेकर नंबम्बर माह के भीतर चुनाव या सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन कर दायित्व सोपा  जाएगा । समाज की बैठक सूचना   पत्र रजिस्टर,  समाचार पत्रों में खबर ,  एव व्यतिगत रूप से सभी को दी जाएगी ।जिसमे समाज के वरिष्ठ , व ऊर्जावान युवा अपना नाम अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सचिव व अन्य पदों के लिए अपना आवेदन स्वयं व  अन्य माध्यम से 2 लोगो के  प्रस्तविककर्ता के माध्यम से समाज के चुनाव समिति तक अपनी दावेदारी या सर्वसम्मति से भी प्रस्तुत कर सकते हैं ।उत्कल समाज मे युवा समिति व वरिष्ट समिति दोनों की चुनाव प्रकिया की जाना है नए पदाधिकारी के चयन वे पश्चात समाज मे नई ऊर्जा से समाज उत्थान हेतु प्रयास व संघर्ष किया जाना है और समाज को उन्नति के शिखर पर पहुँचना हैं । कोरोना महामारी को देखते हुए शासन के निदेशों का पालन कर शासन से अनुमति लेकर ही  समाज की बैठक भविष्य में कई जाएगी ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours