
सारनी। जहां देश इस वैश्विक महामारी कोविड-19 में स्वास्थ्य व्यवस्था में लाचार बेबस नज़र आया है और देश के सामने देश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हक़ीक़त सामने आ रही है लोगों को अस्पताल में उचित उपचार नहीं मिल पा रहा हैं वेंटिलेटर,एम्बुलेंस,शासकीय अस्पतालों में अव्यवस्थाओं का अंबार,निजी अस्पताल में इसके उपचार में मची खुली लूट जिससे कई लोगों को उपचार और उचित व्यवस्था के अभाव में मौत का सामना करना पड़ा हैं उसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा पूरे भारत वर्ष में समस्त राज्यों में पार्टी
के कार्यकर्ताओं से आह्वान कर आम जनता के बीच पहुंचकर उनका ऑक्सीजन लेवल जांच अभियान की शुरुआत की गई हैं ऑक्सी मीटर के माध्यम से जिसमें आम जन मानस की उनके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कितनी हैं उससे निशुल्क रूप से अवगत कराया जाए और वो सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें इस विषय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को उनके बीच पहुंचाया जा रहा हैं मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह जी के नेतृत्व में 1 सितंबर से लगातार पूरे प्रदेश में 500 स्थानों में प्रतिदिन ये ड़ोर टू डोर ऑक्सी मित्र अभियान चलाया जा रहा जिसमें बैतूल में भी आम आदमी पार्टी के द्वारा लगातार जनता के बीच शहर में और ग्रामीण इलाकों में ये अभियान जारी हैं जिसमें अब तक 3000 लोगों की जांच निशुल्क रूप से उनके हाथों को सेनेट्राइज कर उनका ऑक्सीजन लेवल जांच किया गया हैं ऑक्सी मित्रों के द्वारा जिसमें आम जन मानस भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नजर आ रहे हैं और लोग स्वयं घरों से निकलकर अपने ऑक्सीजन लेवल की जांच करवा रहें हैं इस अभियान में ये अभियान अभी लगातार जारी रखा जाएगा।
+ There are no comments
Add yours