आपके छोटे रक्त हिस्सा दूसरों को बड़ी खुशी दे सकता है- विकास मिश्रा

Estimated read time 1 min read

बैतूल। आज जब एक महिला मरीज को 3 यूनिट O पाजेटिव रक्त की जरूरत पढ़ी तो रक्त वीर रितेश बर्थ व नितिन प्रजापति  ने तुरंत जिला अस्पताल पहुँच कर महिला मरीज के लिए रक्त दान कर उनके प्राणों की रक्षा कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया।ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से जिला अस्पताल में कैम्प की कमी से रक्त का स्टॉक नही है इस कारण इमरजेंसी केश में भी रक्त पूर्ति समाजसेवीयो द्वारा करना पड़ रहा है अतः रक्त मित्र विकास मिश्रा जी द्वारा आप सभी से निवेदन है दिनांक 13 दिसंबर को विवेकानंद वार्ड के साई समिति द्वारा एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है आप सभी से निवेदन है अत्यधिक मित्रों को सूचित कर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य का हिस्सा बनाये।रक्तदान महादान होता है…धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। फिर भी बहुत सारे जिनको अभी अभी रक्तदान करने से डर लगता हैं, तो हमारा कृतव्य हैं कि हम उन्हें जागरूक करे।
हमको यह भावना जन-जन तक पहुंचानी चाहिए कि रक्तदान महादान है। इससे लाखों लोगो की जिंदगी बच सकती है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours