अनुभूति कार्यक्रम 19 दिसंबर से 11 जनवरी तक

Estimated read time 1 min read

बैतूल। वन विभाग एवं ईको पर्यटन बोर्ड द्वारा माह दिसंबर 2021 से मार्च 2022 के मध्य ईको अनुभूति कैम्प आयोजित किए जाएंगे। वर्ष 2016-17 से 2019-20 में प्रदेश के क्षेत्रीय एवं वन्य प्राणी परिक्षेत्रों में आयोजित शिविरों में लगभग 3.50 लाख स्कूली विद्यार्थियों को प्रशिक्षित एवं प्रेरित कराया गया है। उत्तर बैतूल (सा.) वनमंडल अंतर्गत ईको अनुभूति कैम्प में प्रति कैम्प 120 स्कूली विद्यार्थी शामिल रहेंगे।
ईको कैम्प अनुभूति सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सर्वप्रथम सुबह पक्षी दर्शन एवं वन्यप्राणी दर्शन हेतु वन भ्रमण कराया जाएगा। इसके पश्चात् प्रकृति की पाठशाला के माध्यम से वानिकी गतिविधियों की जानकारी तथा पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया जाएगा। साथ ही वन एवं वन्यप्राणी से संबंधित रोचक गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगीं। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
उत्तर बैतूल (सा.) वन मंडल अंतर्गत वर्ष 2021-22 में बैतूल, सारनी, शाहपुर, रानीपुर एवं भौंरा परिक्षेत्र में ईको अनुभूति केम्प आयोजित किए जाएंगे। इनमें बैतूल परिक्षेत्र अंतर्गत 19 दिसंबर को जठानदेव, 26 दिसंबर को हनुमानडोल एवं 17 दिसंबर को राजडोह नर्सरी में कैम्प आयोजित किया जाएगा।
सारनी परिक्षेत्र अंतर्गत 18 दिसंबर को आमढाना (वैकल्पिक वृक्षारोपण खसरा क्रमांक 174 गांधीग्राम के समीप) में कैम्प आयोजित किया जाएगा।
शाहपुर परिक्षेत्र अंतर्गत 17 दिसंबर को मूढ़ा, 07 जनवरी को कांटावाड़ी, रानीपुर परिक्षेत्र अंतर्गत 22 दिसंबर को भोपाली एवं 29 दिसंबर को जुआझर तथा भौंरा परिक्षेत्र अंतर्गत 10 जनवरी को हांडीपानी एवं 11 जनवरी को झापड़ी में कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours