बैतूल। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगे के मामले बैतूल में रुकने का नाम नही ले रहे। यहां छात्र से केसीसी बनाने के नाम पर 35 हजार रु ठग लिए। अब वह रुपयों की वापसी के लिए आवेदन लेकर भटक रहा है। आदिवासी विकासखंड भैसदेही के सायगोहान निवासी 23 वर्षीय युवक विजय एमए पॉलिटिकल साइंस का छात्र है। वह पिछले छह माह में अपने 35 हजार रु केसीसी बनाने के नाम पर लुटा चुका है। युवक के मुताबिक उसे बैतूल में मिले लोकेश नाम के व्यक्ति ने झांसा दिया था कि वह उसका 5 लाख रु का केसीसी बनवा देगा। जिसके लिए उससे पहले 4 हजार रु लिए गए। उससे पैनकार्ड, आधारकार्ड की कॉपी भी मांगी गई। उसने भरोसा कर कागजात तो दिए ही कई बार 5 हजार,एक हजार की रकम किश्तों में कुल 35 हजार दे दिए। लेकिन अब उसे उसकी केसीसी नहीं दी जा रही। युवक ने इस मामले में एसपी से ठगी का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है।
दिव्यांग भी ठगा गया
हाल ही में कोसमी में रहने वाले आदिवासी दिव्यांग सुरेश पन्द्राम को भी ऐसे ही ठग लिया गया। उसका श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर आदित्य नाम के व्यक्ति ने 18 हजार रु ले लिए। युवक ने मामले की शिकायत बैतूल कोतवाली में की है।
+ There are no comments
Add yours