CM शिवराज ने किया ऐलान, 650 करोड़ के निर्माण विकास कार्यों का हुआ पूजन

Estimated read time 1 min read
  • मुलताई में बनेगा ताप्ती कारीडोर

बैतूल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को बैतूल पहुंचे। यहां वे प्रदेश स्तरीय मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम एवं महिला सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यपुत्री मां ताप्ती के उद्गम स्थल मुलताई में मां ताप्ती कारीडोर बनाया जाएगा। यह मांग लंबे समय से की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सारणी में नया पावर प्लांट बनाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि बैतूल जिले के क्रांतिकारियों के नाम पर विभिन्न संस्थानों के नामकरण किए जाएंगे।

पुलिस की भर्ती में 30 प्रतिशत बेटियां भर्ती होंगी: CM

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक और क्रांति महिलाओं के लिए लाई जा रही है। पुलिस में 30 प्रतिशत भर्ती बेटियों की करेंगे। थाने में कोई घटना की शिकायत लेकर आए और पुरुष अफसर ही होंगे तो वह केसे बताएगी। हम इसीलिए पुलिस की नौकरी में 30 प्रतिशत भर्ती बहनों की करेंगे। महिला के नाम पर एक प्रतिशत रजिस्ट्री का शुल्क लगेगा। इससे बहने संपत्ति की मालिक बन रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बताया गया कि आज तक इतना जन समूह कभी बैतूल में नहीं रहा। उन्होंने कहा कि मुगल शासन आने के बाद से बहनें दोयम दर्जे की हो गई। बेटा जन्म लेने पर खुशी होती थी, बुढ़ापे का सहारा आ गया यह कहते थे। हालत यह हो गई थी कि बेटी के आने की जानकारी होने पर कोख में ही बेटियां मारी जाने लगी थीं। बेटी नही बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे। बेटियों के बिना दुनिया नहीं चल सकती। हमने पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। 44 लाख 50 हजार लाड़ली बेटी प्रदेश में हैं। 50 प्रतिशत आरक्षण नहीं देते तो आज आधी आबादी राजनीति में हैं। पंच से लेकर मेयर, विधायक तक महिला बन रही हैं।

लाड़ली बहना से बदलेगी तकदीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि भैया सावन के महीने में बहन को एक बार याद करता है। इसीलिए विचार किया कि बहनों को हर माह कुछ दे पाऊं। रात भर सोचा और सुबह चार बजे लाड़ली बहना का ख्याल आया। हर माह उनके खाते में एक हजार रुपए नकद जमा करेंगे। अब बहनों के खाते में साल में 12 हजार रुपए आएंगे। बहुओं, सास को भी राशि मिलेगी। किसान सम्मान निधि भी मिल रही है। इससे घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लाड़ली बहना के आवेदन गांव में भरे जाएंगे। हर वार्ड में शिविर लगाए जा रहे हैं। 30 अप्रैल के बाद भी कोई रह गया तो भर लेंगे। चिंता काहे की भैया तो है ना बाद में भी भर देंगे।

कमलनाथ के बयान पर किया पलटवार

इस दौरान मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा नेता पार्टी छोड़ कांग्रेस में आ रहे वाले बयान को लेकर भी उन्होंने पलटवार किया है। उन्होंने कहा ही की कमलनाथ अपनी पार्टी की हालत बयान करते रहते हैं। जाकी रही भावना जैसी। उन्हें अपना घर देखना चाहिए। एक तरफ विकास की गंगा भाजपा सरकार प्रदेश में बहा रही है। दूसरी तरफ जनता की जिंदगी बदलने के अभियान को भी चला रही है। उन्हें बताते हुए खुशी हो रही है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना जनता की जिंदगी बदल देगी। बैतूल में इसके लिए तेजी से रजिस्ट्रेशन जारी है। मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना को एक अभियान के तौर पर चलाया जा रहा है जिसके लिए आज 650 से पट्टे दिए गए हैं।

3.15 बजे पहुंचे बैतूल

सोमवार को मुख्यमंत्री दोपहर 3.15 बजे बैतूल पहुंचे। हैलीपेड से सड़क मार्ग से होते हुए वे पुलिस परेड मैदान पर आए, और कन्या पूजन किया। इसके बाद उन्होंने जिले के 28 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिले में ही विभिन्न विभागों के 650 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले 250 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला, विधायक योगेश पंडाग्रे समेत बीजेपी के जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सूत के धागे से बनाई 101 फीट लंबी राखी सीएम को पहनाई

जिले की सभी 556 ग्राम पंचायतों की लाड़ली बहनों के द्वारा भेजे गए सूत के धागों से स्व सहायता समूह की महिलाओं की बनाई 101 फीट लंबी राखी भी मुख्यमंत्री को पहनाई गई। लाड़ली बहना योजना का बेल्ट भी मुख्यमंत्री को पहनाया गया।

मुख्यमंत्री ने यहां कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने यहां कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

कांग्रेस, जयस और भीम सेना के कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में

सीएम के कार्यक्रम में पहुंचने के पहले विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते बैतूल पुलिस ने भीमसेना और जयस के 12 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये लोग मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने वाले हैं। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में पंकज अतुलकर और दिलीप धुर्वे प्रमुख रूप से शामिल हैं। उधर, बोढखी में भी पुलिस ने आधा दर्जन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

जयस ने एक दिन पहले विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। पेसा एक्ट लागू होने के बाद भी उसका पालन नहीं होने, सोनाघाटी बैतूल में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति को क्षति पहुंचाने वालों पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर जयस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने का भी फैसला किया था। इसे लेकर एक बैठक भी आयोजित की गई थी। हिरासत में लिए गए पंकज अतुलकर ने बताया की पुलिस द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने से रोकने के लिए हिरासत में लिया है। जबकि वे शांति पूर्ण तरीके से सीएम से मिलकर विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखना चाहते थे।

जयस-भीम सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें कोतवाली थाने लेकर पहुंची।

जयस-भीम सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें कोतवाली थाने लेकर पहुंची।

सीएम को बांधी 101 फीट लंबी राखी
जिले की सभी 556 ग्राम पंचायतों की लाड़ली बहनों के द्वारा भेजे गए सूत के धागों से स्व सहायता समूह की महिलाओं ने 101 फीट लंबी राखी बनाई। सीएम के मंच पर पहुंचते ही बहनों ने मुख्यमंत्री भाई को यह राखी बांधी। लाड़ली बहना योजना का बेल्ट भी मुख्यमंत्री को पहनाया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन में शामिल हुए।

600 से ज्यादा भू अधिकार पत्रों का वितरण

सीएम शिवराज सिंह चौहान यहां 600 से ज्यादा भू अधिकार पत्रों का वितरण किया। इस कार्यक्रम में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। टिगरिया में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लैंड करने के लिए हेलीपैड बनाया गया था। जहां से सड़क मार्ग से वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां 1 हजार जवानों का पुलिस बल बुलाया गया है। इसमें पुलिस मुख्यालय नर्मदापुरम का बल शामिल है। कार्यक्रम स्थल पर लोगों के प्रवेश के लिए 5 प्रवेश द्वार बनाए गए है। कार्यक्रम स्थल पर 27 सेक्टर बनाए गए है। जिनमें कार्यपालक मजिस्ट्रेट के साथ बल लगाया गया है। एक हजार बसों से लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours