• ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंची, हुए विभिन्न सेवा कार्य

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ वडनगर से वाराणसी तथा वाराणसी से वडनगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंची। यात्रा के दौरान बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवा कार्यकर्ताओं, स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं सेवा यात्रियों ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित सेवा गतिविधियों में सहभागिता की। यात्रा का उद्देश्य सेवा, समर्पण, जनभागीदारी एवं जनसरोकार की भावना को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना तथा युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना रहा। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता के साथ सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसके माध्यम से सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ने तथा सामाजिक सरोकार का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री ने सेवा यात्रियों के साथ की सफाई, सफाई मित्रों का किया सम्मान
इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा में मार्ग क्रमांक-17 की यात्रा के पहुंचने पर प्रदेश मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने स्वागत किया। इस दौरान सेवा यात्रियों के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर पौधारोपण किया। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट ने सेवा यात्रियों के साथ मां शिप्रा घाट पर पूजन किया एवं सफाई मित्रों का सम्मान भी किया। इसके साथ ही लखपति दीदियों से संवाद किया गया। यात्रा का रात्रि विश्राम चांदेर में हुआ। इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री श्रवण सिंह चावड़ा, सहित पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  
उज्जैन नगर में हुआ यात्रा का स्वागत
यात्रा के उज्जैन नगर पहुंचने पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री ओम जैन, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रभुलाल जाटव उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, जिला अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, ने सेवा यात्रियों का स्वागत किया। सेवा यात्रियों ने लाभार्थी एवं युवा संवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर पौधारोपण किया एवं बाबा महाकाल का दर्शन किया।
वडनगर से वाराणसी के बीच सेवा यात्रियों ने विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता की
वडनगर से वाराणसी के बीच निकली यात्रा के मार्ग क्रमांक-1 के अंतर्गत डिंडौरी के राय रैयत एवं धनुवा सागर में सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं तथा लालपुर में रात्रि विश्राम हुआ। डिंडौरी में यात्रा का स्वागत पूर्व मंत्री व विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे एवं मंडल अध्यक्ष श्री अनिल साहू ने किया एवं सेवा यात्रियों के साथ पौधारोपण कर सेवा कार्यों में सहभागिता की। मार्ग क्रमांक-3 के अंतर्गत कटनी के बरही, उमरिया के पलझा में सेवा गतिविधियों में सहभागिता की गई तथा मानपुर में रात्रि विश्राम हुआ। कटनी में यात्रा का स्वागत विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने किया। सेवा कार्यों के दौरान ट्राइसाइकिल वितरण, खाद्यान्न किट, क्षय रोगियों की पोषण किट का वितरण किया गया। मार्ग क्रमांक-6 के अंतर्गत डिंडौरी के खम्हार खुर्दा रैयत में सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं और करंजिया रैयत में रात्रि विश्राम हुआ। डिंडौरी में यात्रा का स्वागत जिला अध्यक्ष श्री चमरू नेताम, जिला महामंत्री श्री सुधीर दत्त तिवारी ने किया एवं सेवा कार्यों में सहभागिता की। यात्रा के उमरिया पहुंचने पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, पूर्व मंत्री व विधायक सुश्री मीना सिंह, जिला प्रभारी श्री राजेंद्र पाण्डेय एवं जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष अग्रवाल ने स्वागत किया। मानपुर में सेवा कार्यों के साथ लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में सेवायात्रियों ने सहभागिता की। इसी प्रकार मार्ग क्रमांक-9 के अंतर्गत जबलपुर के कैमोरी एवं माईहोली में सेवा गतिविधियों में सहभागिता की गई तथा बहोरीबंद में रात्रि विश्राम हुआ।
वाराणसी से वडनगर की ओर जाने वाले मार्गों पर हुए विभिन्न सेवा गतिविधियां
वाराणसी से वडनगर की ओर जाने वाले मार्गों पर भी विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। मार्ग क्रमांक-18 के अंतर्गत आगर-मालवा के गेलाना एवं देहरिया सुसनेर में सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। सेवा यात्रा का जिले में प्रवेश करने पर जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, वरिष्ठ नेता श्री दिलीप सकलेचा एवं मंडल अध्यक्ष श्री भंवर सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभिन्न पड़ावों पर आयोजित गतिविधियों के माध्यम से सेवा, समर्पण, सहभागिता और जनसरोकार का संदेश समाज के बीच पहुंचाया गया। ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों से जोड़ने तथा सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय प्रयास किए गए। वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी इन यात्राओं में मध्यप्रदेश के अनेक जिलों के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता रही।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *