सारनी। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुवार 1 अक्टूबर को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में सुबह 10 बजे से किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने बताया कि शिविर में सेवाभावी लोग उपस्थित होकर रक्तदान करेंगे। इसी क्रम में एक घंटा, एक दिन एक साथ सामूहिक श्रमदान का आयोजन बस स्टैंड सारनी में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। शुक्रवार 2 अक्टूबर को पीएमश्री स्कूल शोभापुर में पौधारोपण सुबह 11 बजे से छठ पूजा घाट पर विशेष श्रमदान होगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सभी नागरिकों से कार्यक्रमों में सहभागी होने का आग्रह किया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *