बैतूल। मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मां तुझे प्रणाम योजना वर्ष 2026-27 के लिए जिले के इच्छुक  युवक-युवतियों से अनुभव यात्रा के आवेदन 22 सितंबर तक आमंत्रित किए गए हैं। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी बैतूल ने बताया कि “मां तुझे प्रणाम योजनांतर्गत युवाओं में भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के प्रति आदर भाव विकसित करने, सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराने अथवा प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक स्थानों से परिचित कराने हेतु अनुभव यात्रा करायी जाती है। मां तुझे प्रणाम योजना वर्ष 2026-27 के लिए प्रत्येक विकासखण्ड से एनएसएस-01, एनसीसी-01, खिलाडी-01, मेधावी-01 एवं स्काउट छात्र-01 के 05 युवक एवं 05 युवती इस प्रकार कुल 10 युवाओं का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयन के लिए पात्रता क्षेत्रवार वरीयता के आधार पर प्रमाण पत्र अनिवार्य है। एनसीसी क्षेत्र  में “सी” प्रमाण पत्र, “बी” प्रमाण पत्र, “ए” प्रमाण पत्र अनिवार्य है। इसी प्रकार खेल क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता, राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त, राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता, राज्य स्तर पर पदक प्राप्त, राज्य स्तर पर सहभागिता, संभाग स्तर पर पदक प्राप्त, संभाग स्तर पर सहभागिता, जिला स्तर पर पदक प्राप्त, जिला स्तर पर सहभागिता। स्काउट गाईड में अंतर्राष्ट्रीय जम्बूरी, राष्ट्रीय जम्बूरी, राष्ट्रपति स्काउट गाइड रोवर रेंजर पुरूस्कार, राज्य पुरूस्कार, तृतीय सौपान, द्वितीय सौपान तथा एनएसएस क्षेत्र में भारतीय युवा प्रतिनिधि मण्डल में एनएसएस की ओर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रतिभागिता की हो और इंदिरा गांधी एनएसएस राष्ट्रीय पुरूस्कार प्राप्त किया हो।

इसके अलावा गणतंत्र दिवस एनएसएस परेड में प्रतिभागिता की हो, राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभागिता, एनएसएस मेगा शिविर में प्रतिभागिता, एनएसएस के पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में प्रतिभागिता, एनएसएस के राष्ट्रीय एकत शिविर में प्रतिभागिता, एनएसएस साहसिक कार्यक्रम शिविर में प्रतिभागिता और एनएसएस साहसिक कार्यक्रम शिविर में प्रतिभागिता, राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में प्रतिभागिता, विश्वविधालय स्तरीय एनएसएस शिविर में प्रतिभागिता, जिला स्तरीय एनएसएस शिविर में प्रतिभागिता, ईकाई के एनएसएस शिविर में प्रतिभागिता, एनएसएस का “ए”, “बी” व सी” प्रमाण पत्र धारी हो। मेधावी – निर्धारित आयु वर्ग के अंतर्गत आयोजित परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक।

आवेदन के लिए आवश्यक अर्हताएं

उन्होंने बताया कि युवाओं की आयु 15 से 25 वर्ष 31 दिसम्बर 2027 तक हो निर्धारित है। चयनित युवाओं को एक ही बार अनुभव यात्रा पर भेजा जाएगा। असहमति की स्थिति में युवा अपात्र रहेगा। चयनित युवाओं को निर्धारित प्रारूप में थाना क्षेत्र का चरित्र प्रमाण पत्र तथा चिकित्सा प्रमाण पत्र पस्तुत करना होगा। युवाओं का चयन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। इच्छुक युवक-युवती, छात्र-छात्राएं जिला कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करके अंतिम तिथि दिनांक 22 सितम्बर 2026 तक कार्यालयीन दिवसों एवं कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *