- झूठ की राजनीति से बाज आए कांग्रेस – सुधाकर पंवार
- लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओं अभियान की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय विजय भवन में लोकतंत्र बचाओं – अराजकता हटाओं अभियान को लेकर जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ पार्टी के पितृपुरूष पं.दीनदयाल उपाध्याय ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं भारत माता के चित्रो के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी सूदर्शन गुप्ता ने कहा कि 22 अक्टुबर से केन्द्रीय नेतृत्व की मंशानुसार अभियान चलेगा। इस अभियान का उददेश्य देश की संविधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को बरकरार रखते हुए विपक्ष के आरोपो का मूहतोड जवाब देना है। राहुल गांधी और विपक्ष जनादेश का अपमान करते हुए देश को विदेश में बदनाम कर रहे है। जहां जिन राज्यों में कांग्रेस चुनाव जीतती है तो वहा चुनाव सही होते है और जहां चुनाव हारती है वहां दोहरा मापदंड अपनाते हुए संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने का काम करती है। इस दोहरे मापदंड को जनता के सामने लाने की हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है। श्री गुप्ता ने कहा कि जंतर मंतर पर पिछले दिनो हिन्दू संस्कृति के चिन्हो का मजाक उडाया गया। राष्ट्र और लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए राष्ट्र विरोधी ताकतो ने अपना एजेंडा फैलाने का काम किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि एसआईआर को लेकर जो भ्रम कांग्रेस और विपक्ष फैला रहे है उसका जवाब देने का समय आ गया है। हम शुद्व मतदाता सुची के पक्षधर है। वहीं अराजक तत्व लोकतांत्रिक संस्थाओ को कमजोर करने की कोशिश करते हुए घूसपैठियों की वकालत करते दिखाई दे रहे है। हमें इस अभियान के तहत समाज के हर वर्ग के सामने सच्चाई लानी है और कांग्रेस के इस झूठ को उजागर करना है। बैठक को संबोधित करते हुए ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के जिला संयोजक कृष्णा गायकी ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी राजनैतिक दल समाज में भ्रम फैलाने का काम कर रहे है। इस भ्रमजाल को तोडने के लिए अभियान के तहत पदयात्रा, प्रेस वार्ता, वरिष्ठ नागरिकों के साथ संगोष्ठी तथा महाविद्यालयों में युवा संवाद आयोजित करने की कार्ययोजना तय की गई हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं, शांतिपूर्ण संवाद और जनजागरूकता से जुड़े विषयों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है। बैठक का संचालन अभियान के जिला सह संयोजक राजेन्द्र मालवीय ने किया एवं अंत मंे आभार जिला सह संयोजक जगदीश पंवार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मंचपर अभियान के जिला टोली के सदस्य इंद्रपाल पुण्डे, रश्मि साहू, किशोर बरदे मौजूद रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, जिला अभियान टोली के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में अभियान के सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित करने, कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का समन्वय सुनिश्चित करने तथा जनसंपर्क के माध्यम से अभियान की गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।