बैतूल/ आमला! बीती रात बोरदेही मे राधे विश्वकर्मा अपनी निजी शॉप आटोपार्ट्स बंद कर अपने घर देहलवाडा जा रहे थे उनके साथ दुकान पर काम करने वाले मेकेनिक सुरेश गाठे भी उनके साथ था! बोरदेही के उप तहसील के पास चौक पर छुपे कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा ब्रेकर आने पर राधे विश्वकर्मा की बाइक धीरी होने पर कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा अंधेरे में हथियार ओर डंडों के साथ राधे विश्वकर्मा के साथ मेचेहरे पर वार किया जिससे उनके आंख के नीचे गंभीर चोट आई और बाइक गिर गई फिर उन्होंने हमला कर दिया ओर लगातार डंडों से मारते रहे कर्मचारी सुरेश गांठे जो काम करने वाला लड़का था वो जान बचा कर भागा एवं राधे विश्वकर्मा पर हमलावार हमला करते रहे और 51000 की जो राशि थी नगदी रखे थे वो भी निकाल लिए और मोटर साइकिल भी ले ली!
राधे विश्वकर्मा ने आरोप लगाया की राष्टीय हिन्दू सेना बोरदेही के पद अधिकारी भी इस कृत्य में शामिल है और उनके अन्य कार्यकर्ता भी इस कृत्य में शामिल है! जिनके नाम सागर पहाड़े सुरक्षा प्रमुख के पद पर है। राधे यादव, सागर सुरि, बिट्टू यादव, कन्हिया यादव, अंकुश दुर्वे, गौतम पहाड़े और अन्य लोग भी शामिल है! बताया गया कि ये लोग पहले बजरंग दल में कार्य कर रहे थे पर बजरंग के जिला अधिकारियो ने इन्हें संगठन से हटा दिया था क्योंकि इनके काम अवैध वसूली करना गौ तस्कर से जुड़े रहना था इस लिए संगठन ने इन्हें मुक्त कर दिया था। फिर इन लोगो ने राष्टीय हिन्दू सेना में जुड़ने का काम किया राधे विश्वकर्मा ने इन्हें गलत कार्य करने में रोका तो राधे विश्वकर्मा के ऊपर जान लेवा हमला और 51000 रु और बाइक की लूट की गई! राधे विश्वकर्मा ने अपनी जान बचाई चाकू से हमला भी हुआ घटना को अंजाम देकर आरोपी सीधे बोरदेही थाना पहुंचे! घटना के बाद राधे विश्वकर्मा भी थाने पहुंचे एवं घटना क्रम बताया जिस पर पूलिश ने कारवाही करते हुए चार लोग पर मामला दर्ज किया एवं तीन अन्य पर मामला नहीं बनाया दर्ज एफ आई आर में ना चाकू से हमला का जिक्र हुआ न 51000 रु का न मोटर साइकिल लूट का मामला बनाया गया! कार्यवाही से आसन्तुष्ट राधे विश्वकर्मा एस पी कार्यालय बैतूल पहुचकर उन्हें सारा घटना क्रम बताया जिसमे एस पी बैतूल ने उचित कार्यवाही का आस्वासन दिया इस अवसर पर बजरंग दल के प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कृष्ण कांत गावंडे , जिला मंत्री लल्लन यादव , सह मंत्री लक्ष्मीकांत पाण्डे ने बैतूल एस पी वीरेंद्र जैन अधीक्षक को ज्ञापन सौप अपराधियों हमलावरो पर तत्काल कारवाही करवाने की मांग की है एव उचित कार्यवाही ना होने पर बजरंग दल बोरदेही थाना घेराव करेगा एवं उग्र आंदोलन करेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *