सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के 15 वे दिन सुपर आठ के तीन मैच व एक मैत्री मैच खेले गये।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिहं,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम ने बताया की आज का दूसरा मैच स्प्रेडिंग स्माइल शारीक इलेवन भोपाल व नेहरू क्रिकेट क्लब मोरखा के बीच खेला गया । नेहरू क्रिकेट क्लब मोरखा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए नेहरू क्रिकेट क्लब मोरखा ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 70 रन ही बना पाई 71 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्प्रेडिंग स्माइल शारीक इलेवन भोपाल ने 1 विकेट खोकर 5 वे  ओवर में 9 विकेट से यह मैच जीत लिया। इस मैच के मैन आफ द मैच सरोज जिन्होने 2 ओवर मे 3 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। आज का तीसरा मैच अली इलेवन अब्दुल्लागंज ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए ताप्ती क्रिकेट क्लब मुलताई  ने निर्धारित 10 ओवरों मे 5 विकेट खोकर 97 रन बनाए।.98 रन के लक्ष्य का पिछा करने उतरी अली इलेवन अब्दुल्लागंज ने 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर महज 87 रन ही बना पाई और यह मैच ताप्ती क्लब मुलताई ने 10 रनों से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच बलराम जिन्होंने महत्वपूर्ण 3 विकेट हासिल किए और मैन ऑफ द मैच बने। आज के दिन का चौथा मैच स्प्रेडिंग इस्माइल शारीक इलेवन भोपाल व ताप्ती क्लब  मुलताई के बीच खेला गया। मुलताई इलेवन ने  टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर मे 60 रन बनाए। 61 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्प्रेडिंग स्माइल शारीक इलेवन भोपाल  ने चौथे ओवर में ही 10 विकेट से यह मैच जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच बंटी जिन्होंने 14 गेंदों पर 32 रन की नाबाद पारी खेली । आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कार्यक्रम के अतिथी पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी राकेश सरियाम,व्यपारी संघ अध्यक्ष राजू बतरा,दशरथ सिह जाट,विशाल बतरा,अक्षय तातेड़,अमीत सप्रा,भीम बहादूर थापा,नागेन्द्र निगम,संजय अग्रवाल,मनीष साहू, महेन्द्र भारती, आंनद अग्रवाल, समीर पाठक, द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सरंक्षक रंजीत सिह,,जीपी सिह, भीम बहादूर थापा, नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा   खुशीलाल पवार,किशोर ड़ेहरिया,अजय प्रजापति, पिंटू अंसारी,सुभाष सिह,संजीत चौधरी सुनील सिंह चांद अंसारी बंटी पण्ड्राग्रे, हलचल गुप्ता,दिलिप विश्वकर्मा, राजा पंडाग्रे,गणेश महस्की, देवेन्द्र वामनकर अमित अग्रवाल,,आदित्य भारती,प्रफुल त्रिपाठी कमल सातनकर, राजा गोहै जयदेव उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *