• मुकेश यादव की तुफानी अर्धशतक से पार्षद इलेवन ने मैच मे वापसी की

सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के 15 वे दिन सुपर आठ के तीन मैच व एक मैत्री मैच खेले गये।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिहं,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम ने बताया की
आज का पहला मैत्री मैच पत्रकार इलेवन सारनी व  पार्षद इलेवन सारनी के बीच खेला गया । पार्षद इलेवन सारनी ने टास जितकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पार्षद इलेवन सारणी को पहला झटका पहले ही ओवर मे पत्रकार सिर्दाथ बिहारे की गेंद पर वार्ड़ 17 के बल्लेबाज गणेश महस्की  बगैर खाता खोले शून्य पर आउट हुए ।दुसरे विकेट के लिये मुकेश यादव व सुनील पाटिल ने अच्छी साझेदारी की मुकेश यादव ने 17 गेन्द पर शानदार 53 रन बनाये। इसके बाद महेन्द्र भारती ,संजय अग्रवाल,संदीप झपाटे ने तुफानी पारी खेलते हुए पार्षद इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में 114 रन बनाए। पत्रकार इलेवन के कप्तान विशाल बतरा,अक्षय जोशी,कालि चौरासे ने सधी हुई गेंदबाजी की और अक्षय जोशी ने शानदार विकेट किपीगं कर दो को स्टम्प आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार इलेवन सारणी ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 78 रन ही बना पाए और 37 रनो से पत्रकार इलेवन यह मैच हार गए।पत्रकार इलेवन के बल्लेबाज संजू नागले,विनोद पतारिया,कुबेर डोंगरे की पारी जित के करीब नही पहुच पाये। इस मैच क मैन आफ द मैच मुकेश यादव रहे जिन्होंने 17 गेंदों पर 53 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।  आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कार्यक्रम के अतिथी पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी राकेश सरियाम,व्यपारी संघ अध्यक्ष राजू बतरा,दशरथ सिह जाट,विशाल बतरा,अक्षय तातेड़,अमीत सप्रा,भीम बहादूर थापा,नागेन्द्र निगम,संजय अग्रवाल,मनीष साहू, महेन्द्र भारती, आंनद अग्रवाल, समीर पाठक, अक्षय जोशी,काली चौरासे,नन्हे चन्द्रवशी,द्दविनाथ भारद्वाज, शकंर साहू,कैलाश पाटिल,सोनू,अरुण शर्मा,अन्नू गोहे,जगदीश पवार,नेहरू बेले,द्वारा पुरस्कृत किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *