83 बुथों पर भाजपा कायकर्ताओ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस मनाया

सारनी। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस पर भाजपा मंडल सारणी के तीनो सेक्टर के 36 वार्ड के अंतर्गत 83 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती का कार्यक्रम प्रदेश व जिला,नेतृत्व एव मण्डल प्रभारी विनय भावसार के मार्गदर्शन मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, जिला मंत्री रंजीत सिंह, प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय से पंडित दीनदयाल जी के छायाचित्र पर पूजन माल्यार्पण  दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात भाजपा मंडल सारणी की रचना सारणी सेक्टर में 29 बूथों पर पाथाखेड़ा सेक्टर में 31 पर और शोभापुर सेक्टर में 23 बूथों पर कार्यक्रम संपन्न हुए। इस अवसर पर जिला मंत्री रंजीत सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को नगला चंद्रभान गांव में हुआ था बचपन से ही वह बहुत सादगी पसंद व्यक्ति थे, उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा कानपुर में प्राप्त किया और उसके पश्चात प्रचारक के रूप में 1937 से निकल पड़े 1951 में जब डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की तब उन्हें अखिल भारतीय महासचिव भी जनसंघ का बनाया गया 1967 मे वे जन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने। 10 फरवरी 1968 को वे लखनऊ से पटना के लिए सियालदह एक्सप्रेस में प्रस्थान किए और यह प्रस्थान उनका महाप्रस्थान सिद्ध हुआ 11 फरवरी 1968 को रहस्यमई परिस्थिति में उनकी हत्या कर दी गई और ट्रेन की एक बोगी में एक सफाई कर्मी ने उनके शव को देखकर पहचान की।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म वाद मानव दर्शन के जनक थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में अंतिम व्यक्ति तक शासन के योजनाओं का लाभ पहुंचे सरकार का पूरा लाभ अंतिम व्यक्ति को मिले इसके बारे मे चिंतन किया और इसी चिंतन पर कार्य करते रहें और आज भारतीय जनता पार्टी एकात्मक मानव दर्शन की विचारों पर चलने वाली बड़ी पार्टी है। इस तरह इस कार्यक्रम को प्रशिक्षण वर्ग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह ने भी संबोधित किया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व माननीय पी जे शर्मा जी ने भी संबोधित किया और इस कार्यक्रम को शोभापुर सेक्टर में प्रकाश शिवहरे,किशोर महोबे,समीर मसीद जगन्नाथ डेहरिया रवि पांसे अजय साकरे मदन चौधरी जगदीश पवार बॉबी हैदर मिश्रीलाल पर्ते एवं पाथाखेड़ा सेक्टर में जी पी सिंह, किशोर बर्दे,नन्हे सिह, राकेश बारंगे,योगेश बर्डे, रमेश पवार, आशा डेहरिया, सविता डेहरिया,  महेंद्र पवार, मनोज ठाकुर, संगीता दवण्डे, संजय अग्रवाल, सुनील पाटिल, विजय रघुवंशी, राजेश पटेरिया डॉक्टर पाल,संजीत चौघरी,अंजनी सिह,प्रमोद सिह,प्रकाश ड़ेहरिया,सुनील सिह,गणेश महस्की,शिबू सिह,सुभाष चौरसिया,मिन्टू राय, तथा सारणी सेक्टर में नागेंद्र निगम, विनय मदने, रेवा शंकर मगरदे, अशोक मांडवे, डॉ मनोज मंडल, जगदीश आहूजा, सुनंदा पाटिल, मुकेश यादव, प्रवीण सोनी, राहुल कापसे, बंडू मकोड़े रूपलाल बेलवंशी सुनील मुखेड़ मुलेश रणित सतीश बोरासे,अरुण मकोड़े आदि कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म दिवस सभी बूथों पर उनकी छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर हर बूथों पर 10 -10 वृक्ष लगाकर 30 -30 मास्को का वितरण किया गया ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours