• सांसद के लगाई बेटी के नाम की नेम प्लेट
  • लाडो फाउंडेशन के हुए 5 वर्ष पूरे 

बैतूल। लाडो फांउडेशन के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बैतूल सांसद दुर्गादास उइके के निवास अर्जुन नगर खंजनपुर में उनकी बेटी अवंतिका और खुशबू के नाम की नेम प्लेट स्वयं सांसद द्वारा लगाई गई। इस मौके पर सांसद डीडी उइके ने अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आपका यह अभियान समाज को प्रेरणा देने वाला हैं। संस्था के संस्थापक अनिल यादव ने कहा कि 8 नवंबर 2020 को अभियान के 5 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और इसके लिए श्री उइके का सहयोग निश्चित ही सरहानीय है। उपस्थित पत्रकार नवल वर्मा व नीलेश साहू द्वारा संस्था को अभियान की अग्रिम बधाइयां दी। पेशे से पान की दुकान के संचालक अनिल यादव ने बताया कि उन्होने संपूर्ण भारत की बेटियों को पहचान देने का लक्ष्य बनाया और शुरुआत अपनी लाडो  बेटी आयुषी यादव के जन्मदिन 8 नवंबर 2015 से की। इस नेम प्लेट अभियान के माध्यम से बेटियों को सम्मान, पहचान के साथ बेटियों को घर के मुखिया का दर्जा भी मिल रहा है। इस अभियान की प्रशंसा प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि भी कर चुके हैं। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अनिल नारायण यादव अब तक लगभग 3000 घरों में बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगा चुके हैं। जिसमें 14 राज्य 18 जिले 100 से अधिक गांव इस पहल से अभियान बनाने में हरियाणा के मोहित शर्मा, राजस्थान के नरेश प्रजापति, महाराष्ट्र के विनोद नायडू, छत्तीसगढ़ की कुमारी निधि यादव, हिमाचल प्रदेश से नरेंद्र छींता, रतलाम से मनीष पांचाल, जिले से सतीश मालवी, पीयूष भावसार, सतीश राठौर, युगल निरापुरे, नितिन चौहान, मनोज यादव, सुनील यादव, पंडित बृजेश शुक्ला, योगेश चडोकार, जगदीश सिंह राघव, दिनेश डीगरसे, सुनील यादव, सुखदेव पांसे  भूतपूर्व सैनिक प्रवीण मतलाने, कमलेश पवार, मैथ्यू पाल, मीडिया और उनके परिजनों के सहयोग से अभियान घर-घर पहुंच रहा है। श्री यादव ने बताया कि उन्होने समाज में बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच बदलने के लिए यह बीड़ा उठाया है उन्होने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है जिन्होने अभियान को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया है। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *