• भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष, सांसद , विधायक और जिलाध्यक्ष के करकमलों से होगा पूजन और उदघाटन

बैतूल। संसदीय क्षेत्र क्र. 29 बैतूल-हरदा-हरसूद के आम लोगों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए अब बैतूल जिला मुख्यालय पर सांसद सेवा केन्द्र का आज शुक्रवार 06 नवम्बर को शुभारम्भ होने जा रहा है। यह कार्यालय जिला पंचायत अध्यक्ष के निवास के साईड में स्थित है। जहाँ प्रातः 11 बजे भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल, सांसद दुर्गादास (डी डी) उईके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे एवम् जिलाध्यक्ष आदित्य (बबला) शुक्ला द्वारा पूजन कर विधिवत् कार्यालय का शुभारम्भ करेंगे । इस सांसद सेवा केन्द्र के बैतूल जिला मुख्यालय पर प्रारम्भ होने से प्रतिदिन आम लोगों की समस्याओं को सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक सांसद स्वयं सुनेंगें और उनका यथोचित समाधान करेंगे । वहीं आम लोगों के लिये इस कार्यालय में संपर्क हेतु लेण्डलाईन नंबर 07141 – 232600 भी उपलब्ध कराया गया है जो कि प्रातः 11 बजे से शाम 05 बजे तक सुलभ रहेगा ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *