बैतूल। बैतूल विधायक केवल आरोप प्रत्यारोप की सियासत करते है। वे कभी जनहित के मुद्दों पर असली समस्या और उसके समाधान पर बात नही करते । यह बात भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने कही। उनका कहना है कि बैतूल में ऐसे भी मुद्दे है जो आम लोगो से सीधे जुड़े है पर उन पर कभी भी विधायक की कोई प्रतिक्रिया सामने नही आती। मिश्रा के अनुसार अमानक बीज के मामले में बिधायक ने आज तक कुछ नही कहा। उन्होंने अमानक बीज में प्रभावित किसानों को बीज उत्पादक से क्षतिपूर्ति दिलवाने की मांग नही की। उन्होंने कभी भी बीज सप्लायर पर एफआईआर की मांग नही की । वही जिले में रेत के दाम मनमाने होने पर अपना मुंह नही खोला। उन्होंने रेत ठेकेदारो की मनमानी को लेकर कोई आरोप नही लगाए। वही अवैध खनन और ओवर लोडिंग पर ठेकेदारो पर कार्रवाई की बात नही कही। कभी यह नही कहा कि मशीनों की जगह मजदूरों से खनन करवाया जाए। और भी ऐसे मुद्दे है जिस पर विधायक कन्नी काटते है , कुछ नही बोलते। आखरी क्या वजह की इन मुद्दों पर विधायक मौन रहते है। वे केवल बेबुनियाद बयानबाजी कर कब तक राजनीति करते रहेंगे? कब तक विपक्षी पार्टी के जनप्रतिनिधियो और नेताओं को लेकर अनगर्ल बयानबाजी कर अपनी सियासत चमकाने की कोशिश करते रहेंगे।
बेहतर हो कि वे सकारत्मक राजनीति करे और जनता को रेत में मनमानी और अमानक बीज के मामले में जबाब दे। साथ ही यह भी बताए कि उन्होंने जो बैतूल की जनता से चुनाव में वादे किए थे उन वादों का क्या हुआ, उसमे से कितने पूरे हो गए और बाकी कब तक पूरे होंगे। जबरन की बयानबाजी से वे अपना दिल बहला सकते है पर बैतूल की जागरूक जनता को नही बहला सकते।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *